फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aarogya setu app mandatory for all public in gorakhpur

यूपी के इस जिले में बाहर निकलने से पहले डाउनलोड करना होगा ये एप, न होने पर होगी कार्रवाई

Sat, 09 May 2020 04:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Aarogya setu app mandatory for all public in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के बीच बिना आरोग्य एप डाउनलोड किए घर से निकलने पर कार्रवाई होगी। गोरखपुर में भी मोबाइल पर आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। दरअसल, आरोग्य सेतु एप लांच हुए एक महीने से अधिक हो चुके हैं, बावजूद अभी तक पूरे जिले में अभी महज 4.50 लाख लोगों ने ही इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया है, जबकि जिले में स्मार्ट फोन यूजर की संख्या 20 लाख से अधिक है।
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश के कई जिलों की तरह ही डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने गोरखपुर में भी मल्टीमीडिया मोबाइल फोन रखने वाले सभी लोगों के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य कर दिया है। रैंडम जांच में किसी के मोबाइल में एप नहीं मिला तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

 
टीवी से लेकर अखबारों, होर्डिंग-बैनर समेत तमाम माध्यमों से प्रचारित-प्रसारित करने, पीएम से लेकर सीएम तक की अपील के बाद भी आरोग्य सेतु एप के प्रति लोगों के कम रुझान देखते हुए डीएम ने इसे शुक्रवार से इसे अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया है कि अब ई-पास भी उन्हीं को जारी होंगा जिनके मोबाइल में एप डाउनलोड होगा। गलत जानकारी देकर पास जारी करा लिया गया और जांच के दौरान एप नहीं मिला तो पास तो निरस्त होगा ही विधिक कार्रवाई भी होगी।

एप से आपके साथ आपके अपने भी सुरक्षित: डीएम

डीएम का कहना है कि गूगल प्ले स्टोर से आरोग्य सेतु एप मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। इससे खुद की सुरक्षा तो होती ही है आप अपनों को भी सुरक्षित रखेंगे। एप आपको संक्रमित क्षेत्र में जाने से रोकने के साथ ही संक्रमित व्यक्ति के बारे में भी अलर्ट करता है।

एप इंस्टाल करने के साथ ही इसमें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी रोजाना अपडेट करना जरूरी है। ऐसा न करने पर एप का बहुत फायदा नहीं होगा। डीएम ने बताया कि जितने लोगों ने एप डाउनलोड किया है उनमें भी महज चार से पांच फीसदी लोग ही रोजाना स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अपडेट कर रहे हैं।

आरोग्य सेतु एप के फायदे
आरोग्य सेतु एप आपकी लोकेशन के आधार पर कोरोना से खतरे के प्रति आगाह करेगा। इस एप में ‘सेल्फ असेसमेंट टेस्ट’ फीचर भी है जिसकी मदद से आप लक्षण बताकर कोरोना वायरस से संक्रमण के जोखिम के बारे में पता लगा सकते हैं।

एप इंस्टाल करने के बाद हमेशा ब्लू टूथ और लोकेशन ऑन रखना होगा।  अगर गलती से ब्लू टूथ बंद भी हो जाता है तो आपको एप अलर्ट करेगा कि ब्लू टूथ बंद है उसे ऑन करें। ब्लू टूथ आन रहने पर एप बताएगा कि आप जहां है वहां कोई कोरोना मरीज तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed