{"_id":"694058f2a1ddfe54e60d7138","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-while-riding-a-motorcycle-and-another-was-seriously-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1166529-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
विज्ञापन
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के भैसवली गांव निवासी अविनाश उर्फ चंदन (25) की सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनके साथ बाइक पर सवार शैलेश (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शैलेश की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
अविनाश और शैलेश बाइक से गगहा की ओर से बड़हलगंज आ रहे थे। जैसे ही वे गगहा थाना क्षेत्र के राउतपार के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़हलगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अविनाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शैलेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अविनाश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह शादीशुदा थे और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। थानाप्रभारी सुनील राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। संवाद