फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A special communicable disease control campaign will be launched from July 1 to July 31.

Gorakhpur News: सामुदायिक सहभागिता से करेंगे संचारी रोगों का नियंत्रण

Sat, 01 Jul 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 01 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
A special communicable disease control campaign will be launched from July 1 to July 31.
- सीएमओ कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सीएमओ ने किया संबोधित
विज्ञापन

- एक जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। संचारी रोग मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, टीबी, कालाजार, इंसेफेलाइटिस और कुष्ठ के नियंत्रण व उन्मूलन में सामुदायिक सहभागिता की भूमिका अहम है। हर व्यक्ति को इनके नियंत्रण व उन्मूलन के प्रयासों से जुड़ना होगा। एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। यह बातें सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने कही।

वह शुक्रवार को अभियान के संबंध में सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इसमे 12 अलग- अलग विभाग जन जागरुकता के साथ वेक्टर नियंत्रण गतिविधियों में योगदान देंगे। इस दौरान नालियों की साफ सफाई, फॉगिंग, स्वच्छ पेयजल व शौचालय के इस्तेमाल, मच्छररोधी पौधों को लगाने, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता, स्कूली बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने , कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने के प्रयास व इंसेफेलाइटिस से दिव्यांग मरीजों की मदद पर विशेष जोर होगा । इसमें 17 से 31 जुलाई के बीच दस्तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों की टीम एक साथ जिले के प्रत्येक घरों में जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed