फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A Russell's Viper was spotted on the steps of Surajkund Lake, causing panic.

Gorakhpur News: सूरजकुंड सरोवर की सीढि़यों पर दिखा रसल वाइपर, मची अफरा-तफरी

Mon, 12 Jan 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A Russell's Viper was spotted on the steps of Surajkund Lake, causing panic.
सूरजकुंड में सरोवर की सीढ़ियों पर रसेल वाइपर। संवाद

विज्ञापन
- सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
- सांप का फोटो-वीडियो बनाने में जुटे रहे लोग, आरएफओ ने सरोवर के आसपास झाड़ियां से आने की जताई संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के प्रसिद्ध सूरजकुंड धाम में रविवार शाम करीब 4:00 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरोवर की सीढि़यों पर श्रद्धालुओं ने जहरीला रसेल वाइपर देखा। कुछ लोगों ने सांप का फोटो और वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया। स्थानीय प्रशांत कुमार राव ने तुरंत वन विभाग के प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश कुमार चौरसिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सूर्य विहार अर्जुन पटेल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया।



करीब शाम 5:00 बजे वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा मुंजेस और बीरबल निषाद ने स्नेक कैप्चर की मदद से सांप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह आक्रामक हो गया। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम लीडर बीरबल निषाद ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
विज्ञापन

वन दरोगा ने बताया कि रसल वाइपर बहुत जहरीला होता है। यदि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आ जाता तो स्थिति खतरनाक हो सकती थी। सांप पकड़ने वाली टीम के सफल अभियान पर मौके पर मौजूद लोगों ने स्वागत किया। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी सांप को कभी न मारें, बल्कि समय रहते वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि रसेल वाइपर गोरखपुर में कभी-कभी ही देखने को मिलता है। सरोवर के आसपास झाड़ियां हैं, जिसका विस्तार डोमिनगढ स्टेशन से होते हुए डोमिनगढ गांव तक है। ऐसी उम्मीद है कि इन झाड़ियां से ही भटक कर जहरीला सांप आया होगा। ठंड होने के चलते सांप कम सक्रिय था।
------------





वर्जन



सूरजकुंड धाम से जहरीला रसल वाइपर रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।

- विकास यादव, डीएफओ, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed