फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A pair of Rosy Pelicans will arrive in Gorakhpur Zoo, the family will increase.

गोरखपुर जू: चिड़ियाघर में और बड़ा होगा 'रोजी पेलिकन' का कुनबा, आएंगा अफ्रीकी पक्षी का जोड़ा

Tue, 24 Dec 2024 11:32 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 11:32 AM IST
सार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) रोजी पेलिकन का ठिकाना बन चुका है। चिड़ियाघर के सबसे बड़े पक्षियों में शामिल रोजी पेलिकन दर्शकों को भी काफी पसंद आते हैं। चिड़ियाघर की शुरूआत के समय लखनऊ से यहां पर चार रोजी पेलिकन आए थे। गोरक्षनगरी के वातावरण को इन्होंने अपना लिया है। अब चार और पक्षी लखनऊ से ही लाने की तैयारी है।

विज्ञापन

विस्तार

 चिड़ियाघर में अफ्रीकी पक्षी ''रोजी पेलिकन'' की संख्या बढ़ने वाली है। लखनऊ चिड़ियाघर से रोजी पेलिकन के दो जोड़े लाने की तैयारी है। इसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने लखनऊ चिड़ियाघर से पत्राचार किया है। नए साल में ये पक्षी यहां आ जाएंगे।

विज्ञापन


शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) रोजी पेलिकन का ठिकाना बन चुका है। चिड़ियाघर के सबसे बड़े पक्षियों में शामिल रोजी पेलिकन दर्शकों को भी काफी पसंद आते हैं। चिड़ियाघर की शुरूआत के समय लखनऊ से यहां पर चार रोजी पेलिकन आए थे। गोरक्षनगरी के वातावरण को इन्होंने अपना लिया है। अब चार और पक्षी लखनऊ से ही लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि रोजी पेलिकन दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। ये बहुत बड़े पक्षी हैं। ये अपने पंख सात से 11 फीट तक फैला सकते हैं। इनके लिए चिड़ियाघर में एक अलग तालाब है। इनका पसंदीदा भोजन मछली है। यह जब मछली को पकड़ते हैं तो एक बार में करीब पांच लीटर पानी अपने मुंह में रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा जलपक्षी है रोजी पेलिकन
रोजी पेलिकन एक बड़ा सफेद जलपक्षी है। इसकी मोटी चोंच और पीले-नारंगी गले की थैली होती है। आंख के चारों ओर गुलाबी नंगी त्वचा जो चोंच की ओर फैली हुई होती है। युवा पक्षियों के पंख वयस्कों की तुलना में भूरे रंग के होते हैं। ऊपरी पंख भूरे और सिर भूरे रंग का होता है। पैर गुलाबी होते हैं। अक्सर मछली पकड़ने के लिए एक साथ घेरने के लिए एक विस्तृत चाप में तैरते हैं।


चिड़ियाघर में दर्शकों का बहुत जल्द चार और रोजी पेलिकन देखने को मिलेंगे। लखनऊ चिड़ियाघर से दो जोड़ा लाने की तैयारी है। नए साल में यह गोरखपुर आ जाएंगे: विकास यादव, निदेशक, चिड़ियाघर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed