फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A meeting of Bhagwanpur Mandal was held on the occasion of the centenary year of RSS

Gorakhpur News: आरएसएस के संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त भगवानपुर मंडल की हुई बैठक

Sun, 14 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A meeting of Bhagwanpur Mandal was held on the occasion of the centenary year of RSS
बखिरा। रविवार को भगवानपुर मंडल की एक बैठक संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त भगवानपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में आरएसएस के एक सौ वर्ष को उपलब्धियों को आमजन में बताया गया।
विज्ञापन


संघ के खण्ड संघ चालक सुरेन्द्र पाठक ने कहाकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की स्थापना के इस वर्ष 100 साल पूरे हो रहे है। विजयादशमी को सौ वर्ष पूरे हो रहे है। अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर आरएसएस शताब्दी वर्ष का आयोजन करने वाला है। जिसके जरिए संघ भारत के हर गांव, हर बस्ती, हर घर तक अपनी पहुंच बनाएगा। इस मौके पर प्रत्येक घर से एक तरुण को स्वयं सेवक बनाया जाएगा। प्रत्येक गांव में संघ की शाखा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए गणवेश भी प्रत्येक स्वयं सेवक के पास होना चाहिए। गांव व मुहल्ले में एक मजबूत टोली निर्माण की जाएगी। साथ ही संघ का देश के प्रति कर्तव्य व इसके कार्यो से भी लोगों को अवगत कराया गया। युवा पीढ़ी को आरएसएस के प्रति झुकाव हो व लगाव हो इसके लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाए व उनकी सहभागिता भी इसमे सुनिश्चित करते हुए युवाओ को जिम्मेदारी देने का कार्य किया जाए। इस अवसर पर जयप्रकाश कसेरा, विजय जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed