फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A hospital owner was duped of Rs 6 lakh on the pretext of providing a home loan.

Gorakhpur News: होम लोन दिलाने के नाम पर हॉस्पिटल संचालिका से छह छह लाख की ठगी

Fri, 15 May 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A hospital owner was duped of Rs 6 lakh on the pretext of providing a home loan.
गगहा। थाना क्षेत्र में ठगी और पुलिस कार्रवाई में ढिलाई का गंभीर मामला सामने आया है। कौड़ीराम स्थित एक हॉस्पिटल की संचालिका पुष्पा ने थानाध्यक्ष को पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने होम लोन दिलाने के नाम पर उनसे छह लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से थाने के चक्कर लगा रही हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र के अनुसार, अप्रैल 2025 में आरोपी ने पीड़िता से संपर्क किया था। आरोपी मूल रूप से झंगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में किराए पर रह रहा है। उसने खुद को बैंक से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए स्टेट बैंक से 60 लाख का होम लोन दिलाने का झांसा दिया और इसके बदले 10 प्रतिशत सिक्योरिटी मनी के रूप में छह लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता पुष्पा का कहना है कि उन्होंने भरोसा कर आरोपी को छह लाख दिए, जिसमें 70 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर और 5.30 लाख रुपये नकद शामिल थे। कुछ समय बाद जब लोन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो उन्हें शक हुआ। बाद में जांच करने पर पता चला कि आरोपी किसी बैंक से जुड़ा कर्मचारी नहीं है और उसने फर्जी तरीके से ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। वह पिछले एक साल से लगातार थाने के चक्कर काट रही हैं। इससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed