फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A delegation of traders met the ADG regarding action against online fraudsters.

Gorakhpur News: ऑनलाइन ठगों पर कार्रवाई को लेकर एडीजी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल

Sat, 29 Nov 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A delegation of traders met the ADG regarding action against online fraudsters.
- व्यापारी से हुई 40 लाख रुपये की ठगी में न पूरी तो रकम मिली न दोषी हुए गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। ऑनलाइन ठगों की ओर से शेयर मार्केट में धन लगाने का झांसा देकर शहर के व्यापारी से चालीस लाख से ज्यादा की रकम हडपने के मामले में व्यापारी समाज ने संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से मिल कर एसआईटी टीम के गठित कर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की।
संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चन्द गुप्ता के नेतृत्व में अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मूथा जैन से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि घटना के नौ माह बीत चुके हैं लेकिन साइबर सेल न तो ठगों को पकड़ पाई और न ही ठगी गई रकम वापस करा पाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नवल किशोर नाथानी ठगों के झासे में आकर अपने बैंक खाते से ठगो द्वारा संचालित विभिन्न बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करते रहे। असलियत का पता चलते ही इसकी सूचना तत्काल साइबर थाने पर दिया, व प्राथमिक भी दर्ज कराई। साइबर थाने ने जांच करते हुए अब तक कुल एक लाख 96 हजार रुपए ही वापस कराए हैं जबकि 40 लाख से ज्यादा की धनराशि की ठगी से व्यापारी का पूरा परिवार सड़क पर आ गया है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल में दवा बिक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ दूवे, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश नरायन पाण्डेय, गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ शुक्ला, पीड़ित व्यापारी नवल किशोर नाथानी, राजीव पाण्डेय, गोपाल जी वैश्य, विशाल गुप्ता सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed