{"_id":"6a45f845dff6fb70830bf059","slug":"a-class-9-student-from-gorakhpur-went-to-banaras-and-spun-a-story-about-being-kidnapped-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP:पिता की डांट से नाराज 9वीं का छात्र भाग गया काशी, विश्वनाथ दर्शन कर खुद लौटा घर, बोले- अपहरण हो गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP:पिता की डांट से नाराज 9वीं का छात्र भाग गया काशी, विश्वनाथ दर्शन कर खुद लौटा घर, बोले- अपहरण हो गया था
Thu, 02 Jul 2026 11:04 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:04 AM IST
सार
छात्र ने बताया कि वह नाराज होकर खुद वाराणसी चला गया था।गोरखनाथ क्षेत्र का छात्र 30 जून की सुबह करीब सात बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल पहुंचकर जानकारी की गई तो पता चला कि छात्र उस दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था।
विज्ञापन
अपहरण की कहानी सुनाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 9 वीं का छात्र वाराणसी पहुंच गया। काशी विश्वनाथ के दर्शन करने और घाटों पर घूमने के बाद बुधवार सुबह वह खुद ही घर लौट आया। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को अपहरण की कहानी सुनाई लेकिन पुलिस की पूछताछ में मामला खुल गया।
विज्ञापन
छात्र ने बताया कि वह नाराज होकर खुद वाराणसी चला गया था।गोरखनाथ क्षेत्र का छात्र 30 जून की सुबह करीब सात बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल पहुंचकर जानकारी की गई तो पता चला कि छात्र उस दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका में पिता ने गोरखनाथ थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र के मुंडेहरा निवासी रमेश यादव बेटे की पढ़ाई के लिए पत्नी के साथ चिलुआताल क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। रमेश यादव गोरखपुर की एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन