फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a cepoy hungama in sp office

Gorakhpur News: एसपी कार्यालय में सिपाही का हंगामा, फरियादियों से किया दुर्व्यवहार

Wed, 05 Jul 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
a cepoy hungama in sp office
सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस, किया गया निलंबित
विज्ञापन

शोर सुनकर एसपी को कार्यालय से निकलना पड़ा बाहर
आरआई ने सिपाही पर रविंद्रनगर धूस थाने में दर्ज कराया केस
पुलिस ने किया गिरफ्तार, रात को भी पुलिस लाइंस में किया था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एसपी कार्यालय में फरियादियों से शराब के नशे में दुर्व्यवहार करना मनबढ़ सिपाही को महंगा पड़ गया। मना करने पर कार्यालय के सुरक्षाकर्मियों से उलझ गया और हंगामा करने लगा। एसपी के निर्देश पर रविंद्रनगर पुलिस ने केस दर्ज कर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही दिलीप पासवान बुधवार को दोपहर में करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा। फरियादियों से गाली-गलौज करने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने मना किया तो उलझ गया और हंगामा करने लगा। शोर सुनकर एसपी कार्यालय से बाहर निकले तो अवाक रह गए। मौके पर पहुंचे रविंद्रनगर धूस इंस्पेक्टर ने सिपाही को हिरासत में ले लिया। एसपी के निर्देश पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को भी सिपाही पुलिस लाइंस में विवाद किया था। सो रहे सिपाही उपेंद्र यादव की पिटाई कर दी थी। इसके भय से दूसरे बैरक में उसे जाकर रात गुजारनी पड़ी। विभागीय मामला होने की वजह से इसकी जानकारी किसी ने विभागीय अधिकारियों को नहीं दी। अस्पताल में भी पुलिस के सामने सिपाही अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। मेडिकल कराने के बाद पुलिस उसे लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्रनगर धूस पुलिस ने आरआई रूपेेश की तहरीर पर एसपी कार्यालय में हंगामा करने, आगंतुकों के साथ दुर्व्यवहार, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशे में एसपी कार्यालय में हंगामा किया था।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सिपाही पुलिस लाइंस में तैनात था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। निलंबन की कार्रवाई भी हुई है।



एक साल पूर्व दरोगा से किया था विवाद
एक साल पूर्व सिपाही ने डाॅयल 112 के दरोगा से मारपीट कर ली थी। इस मामले में एसपी ने जांच कराई तो सिपाही दोषी मिला। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था और न्यूनतम वेतन एक साल से मिल रहा था। 15 दिन पूर्व सजा पूरी हो गई थी। अब इसे पूरा वेतन मिलता। चर्चा है कि अधिकांश समय सिपाही शराब के नशे में रहता है और बेवजह लोगों से उलझता रहता है।


लोअर-टीशर्ट में पहुंच गया था
बुधवार को एसपी कार्यालय में सिपाही लोअर और टी शर्ट में ही पहुंच गया था। फरियादियों से उलझने के बाद वह दूसरी मंजिल पर वेतन बाबू के पास पहुंचकर उनसे भी विवाद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed