{"_id":"67068849e2502a0eb50decc4","slug":"a-case-of-honor-killing-has-come-to-light-in-gorakhpur-the-lover-was-beaten-to-death-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग:बेलीपार में अगवा कर युवक की हत्या. गड़ासे से काटकर मार डाला-10 नामजद पर केस दर्ज-4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग:बेलीपार में अगवा कर युवक की हत्या. गड़ासे से काटकर मार डाला-10 नामजद पर केस दर्ज-4 गिरफ्तार
Wed, 09 Oct 2024 07:12 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:12 PM IST
सार
बुधवार को मां सलहंता देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अखिलेश सिंह, सूर्यनाथ यादव, बैजनाथ यादव, रामप्रवेश, नन्ही, प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू, बैजनाथ यादव, संगम यादव, अमन यादव, साेमनाथ यादव और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया। इसमें मुख्य आरोपी सूर्यनाथ समेत सोमनाथ, अमन और रामप्रवेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने गड़ासा और घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक जयेश( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेलीपार इलाके के चंदौली बुजुर्ग निवासी जयेश निषाद (25) की मंगलवार को अपहरण करने के बाद गड़ासे से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने दूर ले जाकर झाड़ियों में शव छिपा दिया। देर रात पुलिस ने बांसगांव-उरुवा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित तुर्रा नाले के पास से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गांव की एक विवाहिता को भगा ले जाने के चक्कर में महिला के घरवालों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को मां सलहंता देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अखिलेश सिंह, सूर्यनाथ यादव, बैजनाथ यादव, रामप्रवेश, नन्ही, प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू, बैजनाथ यादव, संगम यादव, अमन यादव, साेमनाथ यादव और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया। इसमें मुख्य आरोपी सूर्यनाथ समेत सोमनाथ, अमन और रामप्रवेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने गड़ासा और घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सूर्यनाथ के पास से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
चंदौली बुजुर्ग निवासी जयेश निषाद के पिता रामहजूर और छोटे भाई हैदराबाद में काम करते हैं। गांव पर मां सलहंता देवी और जयेश रहते थे। आरोप है कि 23 अगस्त 2024 को जयेश गांव की एक शादीशुदा महिला को भगा ले गया। इसके बाद महिला के पिता सूर्यनाथ यादव ने थाने में तहरीर देकर जयेश समेत घरवालों पर केस दर्ज कराया। इसके बाद से ही उसकी मां गांव छोड़कर मायके चली गई और जयेश ने भी घर जाना बंद कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को जयेश किसी काम से बेलीपार स्थित एक दुकान पर गया था। यहां से वह भीटी मार्ग पर जा रहा था। इसकी जानकारी सूर्यनाथ को हो गई। सूर्यनाथ अपनी बोलेरो से अन्य लोगों साथ जयेश को खोजते हुए भीटी मार्ग पहुंचा और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद गाड़ी में ही उसके सिर पर गड़ासे से प्रहार कर हत्या कर दी।