फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A case has been filed by the CBI against Gorakhpur NHAI engineer Virendra Singh.

UP: सीबीआई ने NHAI के इस बड़े अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, यहां है अफसर की तैनाती-अन्य भी रडार पर

Thu, 04 Jul 2024 02:30 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 04 Jul 2024 02:30 PM IST
सार

सीबीआई की एसीबी टीम ने एनएचएआई के मैनेजर की गिरफ्तारी की है। कुशीनगर के धनंजय राय ने सीबीआई को दिए शिकायत में आरोप लगाया था कि एनएचएआई के मैनेजर वृजेंद्र सिंह ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। कुशीनगर के तमकुहीराज में उनके आईओसीएल का पेट्रोल पंप स्वीकृत हुआ था, इसी की एनओसी के लिए उन्होंने आवेदन किया था।

विज्ञापन
A case has been filed by the CBI against Gorakhpur NHAI engineer Virendra Singh.
सीबीआई की दर्ज एफआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई की टीम ने गोरखपुर एनएचएआई के मैनेजर वृजेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके पहले सीबीआई की तरफ से रेलवे के दो बड़े अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन


दरअसल, सीबीआई की एसआईबी टीम ने ये कार्रवाई की है। कुशीनगर के धनंजय राय ने सीबीआई को दिए शिकायत में आरोप लगाया था कि एनएचआईए के मैनेजर वृजेंद्र सिंह ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। कुशीनगर के तमकुहीराज में उनके आईओसीएल का पेट्रोल पंप स्वीकृत हुआ था। एनएचएआई से इसी के एनओसी के लिए उन्होंने आवेदन किया था।

विज्ञापन

A case has been filed by the CBI against Gorakhpur NHAI engineer Virendra Singh.
NHAI - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


3 जुलाई 2023 को इसकी कंपनी की तरफ से पेट्रोल पंप की स्वीकृति मिली थी। एनएचएआई किनारे मेरी जमीन पर स्वीकृति मिलने के बाद मेरी तरफ से एनएचएआई विभाग से एनओसी के लिए दिसंबर में आवेदन किया गया था। गोरखपुर एनएचएआई में तैनात वृजेंद्र सिंह के पास मेरी फाइल गई थी और उनके द्वारा इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया में विलंब किया जा रहा था।

इसके बाद वृजेंद्र सिंह से संपर्क करने पर उनकी तरफ से एनओसी दिए जाने पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। 1 जुलाई 2024 को धनंजय राय की तरफ से इसकी शिकायत सीबीआई के एसआईबी से की गई थी। संज्ञान लेकर सीबीआई की एसआईबी टीम ने बुधवार को मौके से ही मैनेजर की गिरफ्तारी की। रंगे हाथों रिश्वत की रकम लेते सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया।

बृहस्पतिवार को सीबीआई ने पीसी एक्ट 1988 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed