{"_id":"692f3bb7be95a512ce0d0700","slug":"a-bonfire-ignited-a-hut-burning-the-couple-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1153435-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, दंपती झुलसे
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत गौनर के मौनहा निषाद टोला में सोमवार रात अलाव से लगी आग से पशुओं को बांधने के लिए बनाई गई झोपड़ी जल गई। अगलगी में एक गाय और उसे बचाने गए दंपती झुलस गए। जानकारी पर एसडीएम कुंवर सचिन सिंह और विधायक सरवन निषाद ने घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित दंपती को मदद का आश्वासन दिया।
गौनर के मौनहा निषाद टोला निवासी देवानंद सिंह ने पशुओं को बांधने के लिए घर के पास एक झोपड़ी डाल रखी थी। सोमवार शाम को झोपड़ी में गाय और बछिया को बांधकर उन्होंने अलाव जला दिया और सोने चले गए। रात 10 बजे अलाव से झोपड़ी में आग लगी गई। जब तक उन्हें जानकारी होती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। देवानंद और उनकी पत्नी गाय और बछिया को बचाने पहुंचे तो दोनों झुलस गए। गाय भी झुलस गई। सूचना पर एसडीएम कुंवर सचिन सिंह और विधायक सरवन निषाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और मदद का आश्वासन दिया। पशु डाॅक्टर ने मौके पर पहुंचकर गाय का इलाज किया। हलका लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा है।