{"_id":"5f1338df8ebc3e63e32927f5","slug":"9-fraud-teachers-terminated-gorakhpur-news-gkp358649366","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल के नौ बर्खास्त शिक्षकों पर केस दर्ज, फर्जी दस्तावेजों के सहारे कर रहे थे नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल के नौ बर्खास्त शिक्षकों पर केस दर्ज, फर्जी दस्तावेजों के सहारे कर रहे थे नौकरी
Sun, 19 Jul 2020 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुुर/गौरीबाजार/खामपार (देवरिया)।
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुुर/गौरीबाजार/खामपार (देवरिया)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी तरीके से परिषदीय स्कूलों में नौकरी करने वाले पांच बर्खास्त शिक्षकों पर शनिवार को केस दर्ज हुुआ। इस कार्रवाई के बाद फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया। रुद्रपुर कोतवाली और एकौना थाने में बीईओ की तहरीर पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
रुद्रपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खपड़हवा स्कूल पर रत्नेश कुमार शिक्षक था। जांच में इसका अभिलेख फर्जी मिलने पर इसे बर्खास्त कर दिया गया। एकौना थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भिरवा में अभिषेक त्रिपाठी, एकौना थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भेलऊर में आलोक कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय छपरा बुजुर्ग में वेदप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगतमाझा में गुुलाब चंद फर्जी अभिलेख के आधार पर शिक्षक थे।
विज्ञापन
जांच में इनके अभिलेख गलत पाए जाने पर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। लगभग साल भर से पांचों शिक्षक फरार चल रहे थे। शनिवार को बीईओ गोपाल शरण मिश्र की तहरीर पर रुद्रपुर और एकौना थाने में धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। रुद्रपुर के कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि एक शिक्षक पर केस दर्ज किया गया है। एकौना के एसओ संजय कुमार ने बताया कि चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
गौरीबाजार कार्यालय के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने तीन बर्खास्त शिक्षकों पर केस दर्ज किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय पननहा पर तैनात सहायक अध्यापक मयंक राय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चरियांव खास पर तैनात सहायक अध्यापक शशिप्रभा और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पर तैनात सहायक अध्यापक हीरालाल मौर्य को पहले ही बर्खास्त किया गया था।
इन लोगों ने कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी हासिल की थी। तहरीर के आधार पर गौरीबाजार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खामपार कार्यालय के अनुसार भाटपाररानी के खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण ने भिंगारी बाजार प्राथमिक विद्यालय में कूटरचित दस्तावेजों के सहारे शिक्षक की नौकरी कर रहे मुकेश कुमार यादव पुत्र पारस के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत खामपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष बीर बहादुर सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।