फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   88 corona cases found in gorakhpur

आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक समेत 88 पॉजिटिव मिले

Sun, 12 Jul 2020 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
88 corona cases found in gorakhpur
पहली बार गोरखपुर में मिले 84 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में शनिवार को पहली बार एक साथ 84 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के 60 और ग्रामीण क्षेत्र के 24 मरीज शामिल हैं। इन मरीजों में 90 प्रतिशत युवा हैं। इस तरह जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 632 हो गई है, जबकि 17 मरीजों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण की चपेट में आने वालों में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के सीनियर वैज्ञानिक, एक इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक, कमिश्नर के पीए की पत्नी और बेटी भी शामिल हैं। सहजनवां की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर व ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि आरएमआरसी के 38 वर्षीय सीनियर वैज्ञानिक और आरएमआरसी का ही 25 वर्षीय लैब टेक्नीनिशियन पॉजिटिव मिले हैं। दोनों लोग बीआरडी कैंपस में रहते हैं। तारामंडल के वसुंधरा इन्क्लेव का 27 साल का युवक, हुंमायुपुर के कबीरनगर का रहने वाला 43 वर्षीय युवक, बशारतपुर के रामजानकी नगर के 42 साल का युवक, बेलघाट के मजगवा घाट का रहने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति, सहजनवां के मलूर का 53 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के रामजानकी नगर की 12 साल की किशोरी, रहमतनगर के एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 15 साल के दो किशोर, एक 43 साल का युवक और एक 48 साल के व्यक्ति शामिल हैं। इसी मोहल्ले के 23 साल का युवक भी, राजघाट के हनुमान चौक का 15 साल का किशोर, बसंतपुर के 30 साल का युवक, हुसैनाबाद का 23 साल का युवक, जटेपुर कालीमंदिर की 49 वर्षीय महिला, हसनगंज मिर्जापुर का 42 साल का युवक, मियां बाजार के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनकी उम्र 38 और 44 साल है।
निरजापुर का 42 साल का युवक, मिर्जापुर का 30 साल का युवक, हुमायूंपुर के 39 साल की महिला, 20 और 30 साल का युवक, श्रीकृष्णा हॉस्पिटल की 25 साल की युवती, 22 और 20 साल का युवक, राजघाट की 22 साल की महिला, पुर्दिलपुर गोकुल लॉन की 46 साल का व्यक्ति, गीता प्रेस का 24 साल का युवक, रेलवे हॉस्पिटल का 32 साल का युवक, सूफी हाता तिवारीपुर का 17 साल का किशोर, आरपीएफ की 28 साल की महिला, रायगंज नार्थ राय का 30 साल का युवक, डेरी कॉलोनी का 39 साल का व्यक्ति, मोहद्दीपुर आरपीएफ कॉलोनी का रहने वाला 53 वर्षीय व्यक्ति, गोरखपुर का 19 साल का युवक, राजघाट के बंसतपुर का 45 साल का व्यक्ति, चिलुआताल का 27 साल का युवक, मोहद्दीपुर सुभाष चंद्र बोस नगर का रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति, रसुलपूर के जामियानगर का रहने वाला 40 साल का व्यक्ति, राजघाट की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। इन क्षेत्रों में सैनिटाइज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
कैंट थाने का कार्यालय, पुलिस लाइंस की एक बैरक सील
गोरखपुर। कैंट थाने के एसएसआई, दो मुंशी समेत 13 पुलिस वालों के कोरोना पॉजीटिव आने से हड़कंप मच गया है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने थाने के कार्यालय को सेनेटाइज कराकर सील करा दिया है। इसके अलावा पुलिस लाइंस में दस लोगों के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उस बैरक को भी सील कराया गया है। सभी पुलिस वालों को क्वारंटीन करा दिया गया है। कैंट इंस्पेक्टर की भी कोरोना जांच करायी गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य पुलिस वालों की भी जांच कराई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, कैंट थाने के एसएसआई की तबीयत शुक्रवार शाम को अचानक खराब हो गई थी। शनिवार दोपहर में एसएसआई के साथ ही कार्यालय में तैनात दो मुंशी ने जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शाम को तीनों लोगों को टीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाना प्रभारी और उनके हमराहियों ने जांच कराई, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पुलिस लाइंस में एक सिपाही को सर्दी जुकाम की शिकायत थी।
उसने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके बाद बैरक को सील कर उस टोली के 24 और लोगों समेत 50 पुलिस वालों की जांच कराई गई। इनमें से दस की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटाइन कराने के साथ ही बैरक को सील किया गया है। आरआई ने सभी सिपाहियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि कैंट थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की जांच कराई जा रही है। परिसर को सैनिटाइज करने के साथ कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। पुलिस लाइंस में पहली बार एक साथ 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी की उम्र 23, 22, 29, 23, 28, 22, 24, 22, 22, 23 के बीच है।
एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित
पिपरौली के बेलवादरी गांव में एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें छह साल की एक मासूम, 46 साल और 54 साल की महिला शामिल है। जबकि एक 75 वर्षीय बुजुर्ग, 43 साल का व्यक्ति और 55 साल का एक व्यक्ति शामिल है। इसी गांव के दो बुजुर्ग और पॉजिटिव मिले हैं। यह भी एक ही परिवार के हैं। दोनों की उम्र 80 साल है। इसी गांव का 20 साल का युवक भी संक्रमित मिला है। जबकि इसी क्षेत्र के मंगा कोड़ार की 40 वर्षीय व्यक्ति और महावीर छपरा का 28 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। पिपरौली के भीड़ीखीरी में 20 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। पिपरौली स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसने आठ जुलाई को केंद्र पर लगे रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया है।
सहजनवां में छह लोग मिले पॉजिटिव
सहजनवां के वार्ड नंबर तीन में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनकी उम्र 45, 50, 42, 20, 38 बताई गई है। इसमें 45 साल की एक महिला भी शामिल है। सहजनवां का मालूर गांव का 53 वर्षीय व्यक्ति और हरपुर का रहने वाला 35 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिला है। इनके अलावा चरगांवा के औरहिया गांव का 42 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। जबकि गोला के देवकली गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर, दिल्ली और चक महेशपुर का 38 साल का युवक मुंबई से आया था। वहीं, राजघाट गोला का 30 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। कैंपियरगंज के मोगलहा ग्राम पंचायत में 30 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोरी पॉजिटिव मिली है। युवक 28 जून को मुंबई से आया था। जबकि किशोरी के परिवार के तीन लोग मुंबई से आए थे। इनमें एक में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

कॉलेज के प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
शहर के हरिओम नगर कॉलोनी के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन्होंने अपनी जांच निजी लैब में कराई थी। एक इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक का एक क्लब भी चलता है। एक बड़े सामाजिक संगठन से जुड़े हैं। इस वजह से हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed