{"_id":"5f50f3f48ebc3e5278370c44","slug":"78-new-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में 78 नए मिले संक्रमित, 73 लोगों ने जीता कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में 78 नए मिले संक्रमित, 73 लोगों ने जीता कोरोना से जंग
Thu, 03 Sep 2020 07:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Sep 2020 07:18 PM IST
सार
- जिले में अब 3351 लोग हो गए हैं कोरोना से संक्रमित, 714 एक्टिव केस हैं
- अब तक 25 लोगों की इस बीमारी से जा चुकी है जान
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में बृहस्पतिवार को एक डॉक्टर के परिवार के दो सदस्यों समेत 78 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके अलावा 73 लोग इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक इस बीमारी की चपेट में 3351 लोग आ चुके हैं जिनमें से 2612 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 25 लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी 714 एक्टिव केस हैं। परिसर में कोरोना केस मिलने के बाद रामकोला सीएचसी को 24 घंटे के लिए सील किया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार बृहस्पतिवार को 1992 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली जिसमें से 1914 लोग निगेटिव तथा 78 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले मरीजों में दुदही क्षेत्र के छह, कसया क्षेत्र में एक, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में दो, पडरौना क्षेत्र में पांच, सुकरौली क्षेत्र में एक, हाटा क्षेत्र में 11, खड्डा क्षेत्र में 11, तमकुही क्षेत्र में दो, कुबेरनाथ क्षेत्र में पांच, रामकोला क्षेत्र में नौ, सेवरही क्षेत्र में चार, फाजिलनगर क्षेत्र में तीन, विशुनपुरा क्षेत्र में तीन, कप्तानगंज क्षेत्र में चार, मोतीचक क्षेत्र में तीन मरीज मिले। आठ मरीज अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक की पत्नी और बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। परिसर में केस मिलने के कारण रामकोला सीएचसी को शुक्रवार तक के लिए सील कर दिया गया है। डॉक्टर भी चार दिन पहले संक्रमित पाए गए थे। अब शनिवार को अस्पताल खुलेगा।