{"_id":"5f5390478ebc3e44c3343029","slug":"77-corona-positive-including-block-education-officer-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: खंड शिक्षा अधिकारी समेत 77 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2538","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: खंड शिक्षा अधिकारी समेत 77 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2538
Sat, 05 Sep 2020 06:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोराना के मामले में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को भी जिले में कोरोना के कुल 77 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि होने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई है। नौ लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 3418 मामले सामने आए हैं जिसमें 2538 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
वहीं 844 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब तक 36 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है। संक्रमितो में एक खंड शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ बीआरसी निचलौल व सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मी के घर के एक सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शनिवार को 2617 नमूनों की जांच हुई जिसमें से 2547 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक 54215 लोगों की जांच की जा चुकी है। 1594 लोग होम आइसोलेसन में हैं। शनिवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में फरेंदा के 19, सदर के 10, श्यामदेउरवां के पांच, घुघली व पनियरा के तीन-तीन, बृजमनगंज, बरगदवां, नौतनवां व निचलौल के दो-दो, चौक व कोठीभार के एक-एक तथा अन्य जगहों के कुल 26 लोग हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष निगेटिव
नगर पालिका अध्यक्ष की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। शनिवार को सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने उन्हें निगेटिव होने की रिपोर्ट की प्रति सौंपी। अध्यक्ष कृष्णगोपाल ने आमजन से भी कहा कि इस संक्रमण काल में वे घरों में रहने पर जोर दें। बाहर व भीड़भाड़ वाले स्थलों पर जाने से बचें।
इस दौरान बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह व अन्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं ठूठीबारी की ग्राम प्रधान उमा सिंह ने बताया कि गांव को सैनिटाइज किया गया है। साथ गांव की नाली को साफ सुथरा कराने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया गया।
इस दौरान बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह व अन्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं ठूठीबारी की ग्राम प्रधान उमा सिंह ने बताया कि गांव को सैनिटाइज किया गया है। साथ गांव की नाली को साफ सुथरा कराने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया गया।