फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   75 outstanding teachers, Shiksha Mitras, and instructors from the Gorakhpur division will be felicitated.

Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल के 75 उत्कृष्ट शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक होंगे सम्मानित

Mon, 17 Aug 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
75 outstanding teachers, Shiksha Mitras, and instructors from the Gorakhpur division will be felicitated.
- आठ सितंबर को होगा मंडलीय शिक्षक सम्मान समारोह
विज्ञापन

- सेवानिवृत्त शिक्षकों और पूर्व शिक्षकों से बने प्रशासनिक अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान
गोरखपुर। गोरखपुर मंडल के उत्कृष्ट शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और स्पेशल एजुकेटर के सम्मान के लिए आठ सितंबर को मंडलीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मंडल के 75 उत्कृष्ट शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं स्पेशल एजुकेटर के साथ 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षक पद से प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचे 12 पूर्व शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को तारामंडल स्थित कैंप कार्यालय में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन मंडल की आवश्यक बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री त्रिपुरारी दुबे ने किया। प्रदेश मंत्री एवं आयोजन समिति के संयोजक तारकेश्वर शाही ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह होंगे, जबकि अध्यक्षता संयुक्त सचिव बेसिक वेदप्रकाश राय करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री संजय राज सिंह, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, रामप्रकाश पांडेय, ईश्वर चंद शुक्ल, मंडल कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, मीडिया प्रभारी रणधीर शाही सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed