{"_id":"6ae2686a571ac916e401704b","slug":"70th-divisional-competition-organized-at-cooperative-inter-college-pipraich-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1501181-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में गोरखपुर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में गोरखपुर का दबदबा
Thu, 29 Oct 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
- पिपराइच के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में 70वीं मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन
- देवरिया और महराजगंज बना उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपराइच। कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को आयोजित 70वीं मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग में गोरखपुर की टीमों ने खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
17 वर्षीय बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में महराजगंज ने कुशीनगर को 14-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने देवरिया को 2-1 से पराजित किया। खिताबी मुकाबले में गोरखपुर ने महराजगंज को 3-0 से शिकस्त दी। 19 वर्षीय बालक वर्ग के सेमीफाइनल में देवरिया ने कुशीनगर को 3-0 से हराया, जबकि गोरखपुर ने महराजगंज को 3-2 से मात दी।
फाइनल में गोरखपुर ने देवरिया को 13-2 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 14 वर्षीय बालक वर्ग में महराजगंज ने देवरिया को 10-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने कुशीनगर को 24-2 से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने महराजगंज को 7-4 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
-- -- -- --
बालिका वर्ग में भी गोरखपुर का जलवा
14 वर्षीय बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में देवरिया ने कुशीनगर को 17-3 से हराया। फाइनल में गोरखपुर ने देवरिया को 26-3 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। 17 वर्षीय बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में देवरिया ने कुशीनगर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने महराजगंज को 22-1 से शिकस्त दी। खिताबी मुकाबले में गोरखपुर ने देवरिया को 15-5 से हराकर जीत दर्ज की। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में महराजगंज ने देवरिया को 19-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने कुशीनगर को 31-0 से करारी शिकस्त दी। फाइनल में गोरखपुर ने महराजगंज को 11-2 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष महेंद्र सिंह और अभय प्रताप सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका अरविंद पासवान, अखिलेश, नंदनी, अमरनाथ और चंद्रभान ने निभाई। मुकेश राय, शैलेश और रविंद्र यादव ने स्कोरर के रूप में योगदान दिया।