फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   534 players will get job in police department in Gorakhpur

गोरखपुर: 534 खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में मिलेगी नौकरी, 335 पुरुष और 199 महिला खिलाड़ियों का होगा चयन

Sat, 15 Oct 2022 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला संवाद, गोरखपुर(
अमर उजाला संवाद, गोरखपुर( Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Oct 2022 12:20 PM IST
सार

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि 22 खेलों से 335 पुरुष खिलाड़ियों और 18 खेलों से कुल 199 महिला खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी। 18-22 वर्ष के युवा आवेदन के लिए अर्ह होंगे।

विज्ञापन
534 players will get job in police department in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने 534 आरक्षी की भर्ती के प्रचार प्रसार के लिए खेल निदेशालय को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि 22 खेलों से 335 पुरुष खिलाड़ियों और 18 खेलों से कुल 199 महिला खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी। 18-22 वर्ष के युवा आवेदन के लिए अर्ह होंगे।
विज्ञापन


पुरुष व महिला वर्ग में वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रॉसकंट्री, हॉकी, भारोत्तोलन, बुशू, ताइक्वांडो, साइकिलिंग, एथलेटिक्स, तैराकी, बॉक्सिंग, शूटिंग, जूडो और कुश्ती के खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा पुरुष वर्ग में वाटर स्पोर्ट्स, फुटबाल, जिम्नास्टिक व हैंडबाल के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। पुलिस विभाग में भर्ती के लिए संबंधित खेल संघों के माध्यम से खिलाड़ियों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतिभाग का देना होगा प्रमाणपत्र
नेशनल चैंपियनशिप, फेडरेशन कप नेशनल, अंतर राज्यीय चैंपियनशिप, अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, विश्व स्कूल खेल, राष्ट्रीय विद्यालय खेल या अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। कुशल खिलाड़ियों को न्यूनतम आयु में दो वर्ष तथा अधिकतम आयु में पांच वर्ष तक की छूट विशेष परिस्थितियों में पुलिस महानिदेशक की ओर से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed