फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   50 acres of farmers land merged into saryu river due to erosion

खतरे की जद में स्कूल व बस्ती: गोरखपुर में 50 एकड़ भूमि नदी में विलीन, गांव के लिए दुर्भाग्य बनी सरयू

Fri, 29 Sep 2023 05:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बड़हलगंज, चिल्लूपार।
संवाद न्यूज एजेंसी बड़हलगंज, चिल्लूपार। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Sep 2023 05:08 PM IST
सार

गोरखपुर बाढ़ खंड दो सिंचाई विभाग सहायक अभियंता नीरज कुमार ने कहा कि सरयू नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बगहा देवार में आंशिक कटान हो रही है। बम्बू क्रेट कटर और ट्री स्पर लगाकर नियंत्रित किया जा रहा है। कटान स्थल सुरक्षित है।

विज्ञापन
50 acres of farmers land merged into saryu river due to erosion
बड़हालगंज इलाके में कटान करती सरयू नदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरयू नदी का कटान देखकर लगा रहा है कि कछारांचल स्थित बगहा गांव के लिए यह फिर मुसीबत का कारण न बन जाए। कटान से एक सप्ताह में करीब 50 एकड़ भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। इसी तरह कटान होता रहा तो पांच दर्जन से अधिक घरों की बस्ती व प्राथमिक स्कूल का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। इससे किसान चिंतित हो गए हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के बगहा गांव से मात्र सौ मीटर की दूरी पर सरयू नदी बह रही है। नदी अब बस्ती की तरफ बढ़ती जा रही है। कटान से फकीर साहनी, झब्बू साहनी, विनोद साहनी, अरविंद पाल, कन्हैया पाल, नन्हे पाल, बेलास साहनी, राम अवध, कोलाहल, गौरी, राम किशुन, कपूर, नरेश सहित कई किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की खड़ी फसल नदी में समा गई है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि फसलों को नदी की कटान बर्बाद कर रही है। ग्रामीणों ने घाघरा नदी की कटान रोकने व क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाने की प्रशासन से मांग की है। पूर्व प्रधान कमलेश सिंह ने बताया कि मैंने इसकी सूचना सांसद कमलेश पासवान, जिलाधिकारी गोरखपुर, उपजिलाधिकारी गोला, तसीलदार गोला, क्षेत्रीय लेखपाल आदि सभी को सूचित किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: आरएमआरसी: पकड़ में नहीं आ रहे मलेरिया के परजीवी, चल रहा शोध

 

भाजपा नेत्री ने किया निरीक्षण, बचाव के दिए निर्देश

ग्रामीणों की सूचना पर बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद ने गांव पहुंचकर कटान स्थल का निरीक्षण किया। फोन पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे को मामले की जानकारी दी और बचाव के लिए उचित कदम उठाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप चंद, कमलेश सिंह, चंद्रमौली दूबे, अशोक यादव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा मौसम: लाडले छींके तो रहें होशियार, सर्दी-बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे

कटान रोकने में जुटा सिंचाई विभाग

बगहा देवार में सरयू नदी का पानी उतरने से जलस्तर कम हो गया है। इससे कटान हो रही है। ग्रामीणों को यह डर है कि अगर कटान को वक्त रहते नहीं रोका गया तो गांव सहित कई एकड़ जमीन नदी में कट कर तबाह हो जाएगी। कटान को देखते हुए बाढ़ खंड के सहायक अभियंता नीरज कुमार, जेई राघवेंद्र सिंह ने कटान स्थल पर बंम्बू क्रेट कटर और ट्री स्पर डालकर कटान रोकने का कार्य शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: एक पहलू यह भी: बेटे और पति को गंवा कर भी बना रही कच्ची शराब, बोली- हमारी भी मजबूरी है साहब

गोरखपुर बाढ़ खंड दो सिंचाई विभाग सहायक अभियंता नीरज कुमार ने कहा कि सरयू नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बगहा देवार में आंशिक कटान हो रही है। बम्बू क्रेट कटर और ट्री स्पर लगाकर नियंत्रित किया जा रहा है। कटान स्थल सुरक्षित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed