फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Job in Gorakhpur: Five companies will give job opportunities to 450 youth in online employment fair

गोरखपुर में नौकरी: 450 युवाओं की नौकरी का सपना होगा पूरा, पांच कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर

Fri, 17 Sep 2021 12:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Sep 2021 12:13 PM IST
सार

रोजगार मेला में 18-35 वर्ष के युवा शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेला पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगा।

विज्ञापन
Job in Gorakhpur: Five companies will give job opportunities to 450 youth in online employment fair
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में क्षेत्रीय सेवा योजना कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। रोजगार मेला में पांच कंपनियां युवाओं को टेलीकॉलर, ब्लॉक अफसर, एचआर एक्जीक्यूटिव, बिजनेस स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव समेत 450 पदों पर नौकरी का अवसर मुहैया कराएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवा योजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि रोजगार में कंपनी लाइफ प्योर, टेलीकॉलर, मेक आर्गेनिक इंडिया-ब्लॉक अफसर, स्कार्पिक्स इंडिया-बिजनेस स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव, एक्जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड- एचआर एग्जीक्यूटिव, टेस्को रिनेवेबल एनर्जी साल्यूशंस बिजनेस डेवलमेंट की ओर से विभिन्न पदों पर नियुक्ति का अवसर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में 18-35 वर्ष के युवा शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेला पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले युवाओं से संबंधित कंपनी फोन पर साक्षात्कार लेगी। चयनित युवाओं को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed