फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   450 buses will run from the area today for the Magh Mela.

Gorakhpur News: माघ मेले के लिए आज क्षेत्र से चलेंगी 450 बसें

Tue, 13 Jan 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
450 buses will run from the area today for the Magh Mela.
गोरखपुर। प्रयागराज के माघ मेले में 15 जनवरी को मकर संक्रांति स्नान व अगामी पवित्र स्नान के लिए परिवहन निगम की ओर से तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने में किसी प्रकार की परेशानियों का समाना न करना पड़े, इसके लिए 450 बसों को गोरखपुर क्षेत्र से मंगलवार से चलवाया जाएगा। ये बसें गोरखपुर परिक्षेत्र से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर परिक्षेत्र से दो जनवरी से लगभग 180 बसें व जिले से 90 बसों का संचालन श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार किया जा रहा है। वहीं मकर संक्रांति स्नान को लेकर भीड़ बढ़ने से 450 बसें गोरखपुर परिक्षेत्र से चलेंगी। इसमें जिले से 350 बसें 13 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बसों को कम या ज्यादा किया जाएगा। गोरखपुर परिक्षेत्र से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को बस प्रयागराज के झूसी बस स्टेशन तक ले जाएगी। यहीं से गोरखपुर के यात्रियों के लिए आने के लिए बसें भी मिलेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से बसें चलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed