फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   41 corona positive got including three SI in Basti

बस्ती में तीन दरोगा समेत 41 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, 33 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

Thu, 03 Sep 2020 07:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Sep 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
41 corona positive got including three SI in Basti
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 41 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें परशुरामपुर थाने के तीन एसआई, दो मुंशी, दो दीवान, दो सिपाही भी शामिल हैं। इसी थाने के एक सिपाही की पत्नी भी कोरोना पॉजटिव मिलीं हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
विज्ञापन


जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2458 हो गई है। अब तक 58 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 410 है। जबकि 33 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 1990 लोग निगेटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बेवजह सड़कों पर घूमने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जहां से कोरोना मरीज मिले हैं वहां रैंडम आधार पर सैंपलिंग कराई जा रही है। संक्रमण का खतरा कम करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के मुताबिक अब तक 74851 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं।  73509 लोगों के नमूने की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 70994 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं। 1342 लोगों की जांच रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। डीएम ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ने के साथ कंटेंमेंट जोनों की संख्या भी बढ़ रही है।


सदर तहसील में 81, हर्रैया में 50, भानपुर में 10 व रुधौली में 19 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में कुल कंटेंमेंट जोन की संख्या 160 है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था प्रशासन की ओर से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed