{"_id":"5f7dd2be8ebc3e9bb4525f8a","slug":"31-new-corona-positive-got-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में मिले 31 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 287","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में मिले 31 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 287
Wed, 07 Oct 2020 08:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Oct 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Corona in india
- फोटो : पीटीआई
देवरिया जिले में संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगी है। जलभराव के कारण जांच की गति धीमी होने की वजह से पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो गई थीं।
विज्ञापन
बुधवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5831 हो गई है। अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 287 है। अब तक 5470 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
बुधवार को बलुआ अफगान का एक, चांदपार भटनी के आठ, डीहा बंसतपुर का एक, पिपरा पूरन के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नई खास के दो, भीखमपुर रोड का एक, साकेत नगर का एक, रामपुर हीरामन का एक और पुलिस लाइन के दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
रामगुलाम टोला पश्चिमी का एक, पिंडी का एक, पांडेयपुर कुसहरी का एक, हरिकिर्तन मोहल्ले के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बुुधवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एक्टिव मरीजों की संख्या 287 है।