फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   31 girls from Basti district got employment in Gujarat

यूपी के इस जिले की 31 लड़कियों को मिला गुजरात में रोजगार, लोगों ने कहा- नाम रौशन करेंगी बेटियां

Thu, 03 Sep 2020 04:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Sep 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
31 girls from Basti district got employment in Gujarat
डीएम आशुतोष निरंजन ने लड़कियों को बस से गुजरात भेजा। - फोटो : अमर उजाला।
गुजरात की एक कंपनी में बस्ती जिले की 31 लड़कियों को रोजगार मिला है। डीएम आशुतोष निरंजन व लड़कियों के परिजनों ने आईटीआई परिसर से बस के माध्यम से उन्हें कच्छ के लिए रवाना किया। सिलाई मशीन ऑपरेटर के पद पर तैनात इन लड़कियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र की ओर से 45 दिन की ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यह लड़कियों का सौभाग्य है कि उन्हें गुजरात राज्य से अपना कैरियर शुरू करने का अवसर मिल रहा है। व्यवसाय, उद्यम व व्यापार के दृष्टिकोण से गुजरात एक उन्नत राज्य है। यहां इन लड़कियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, जिससे की वे आगे स्वयं का विकास कर सकेंगी और जिले का नाम रौशन करेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय के साथ नई तकनीक सीखना चाहिए। वर्तमान युग में कंप्यूटर व इंटरनेट पर काम करना अनिवार्य हो गया है। इसके साथ-साथ हमें अग्रेंजी बोलना भी सीखना होगा, ताकि हम अन्य प्रांत के लोगों से उचित वार्तालाप करके अपने व्यवसाय को आगे बढा सकें।

संयुक्त निदेशक पुरूषोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के चलते उत्पन्न विषम परिस्थिति में आपको कंपनी में नौकरी मिल रही है। यह बहुत ही सुखद संयोग है। आप सभी को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान कौशल विकास केंद्र प्रबंधक नीरज पटेल, प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed