{"_id":"60f6eaf9d9454c037d1a4f45","slug":"278-poor-children-got-admission-in-private-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 278 गरीब बच्चों का प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का सपना हुआ साकार, इन्हें होना पड़ा मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: 278 गरीब बच्चों का प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का सपना हुआ साकार, इन्हें होना पड़ा मायूस
Tue, 20 Jul 2021 08:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:55 PM IST
सार
तीसरे चरण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित, सीटें भर जाने से 83 बच्चों को होना पड़ा मायूस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने का सपना संजोने वाले 278 गरीब बच्चों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। तीसरे चरण के लिए रिक्त सीटों के सापेक्ष ऑनलाइन लॉटरी से इन बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया गया। सीटें भर जाने से 83 बच्चों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
आरटीई के तहत तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 620 लोगों ने आवेदन पत्र को भरा था। सत्यापन के दौरान 361 आवेदन फार्म सही मिले, जबकि 259 निरस्त कर दिए गए थे। मंगलवार को ऑनलाइन लॉटरी के जरिए 361 में से 278 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया।
विज्ञापन
तीन चरणों में 3165 अभ्यर्थियों का चयन
आरटीई के तहत पहले और दूसरे चरण में कुल मिलाकर 2885 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। तीसरे चरण के अभ्यर्थियों को मिलाकर ये संख्या अब 3165 हो गई है। पहले चरण में चयनित अभ्यर्थियों के दाखिले की प्रक्रिया भी चल रही है। तकरीबन 30 फीसदी प्रवेश हो गए हैं।
विज्ञापन