{"_id":"61bf01e1eb0035345f30cd7d","slug":"25-thousand-reward-gangster-arrested-in-encounter-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, सिपाही भी घायल
Sun, 19 Dec 2021 03:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Dec 2021 03:27 PM IST
सार
बदमाश के पास से एक तमंचा 12 बोर और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गौर ले जाया गया है।
विज्ञापन
basti encounter
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के पैकोलिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान रविवार को 25 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल बताया जा रहा है।
बदमाश के पास से एक तमंचा 12 बोर और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गौर ले जाया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना पैकोलिया में पंजीकृत धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से वांछित सुभाष चौधरी की काफी दिनों से तलाश थी।
रविवार भोर में महादेवा शमशान घाट तिराहे के पास टीम ने उसे घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश सुभाष चौधरी के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं मुठभेड़ में थाना पैकोलिया में नियुक्त हेड कांस्टेबल निर्भय कुमार सिंह के बांए जांघ में गोली लगी है।