फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   206 personnel of 84 teams are investigating flood victims

बाढ़ का कहर: 84 टीमों के 206 कर्मी बाढ़ पीड़ितों की कर रहे जांच, उपलब्ध कराई जा रही ये दवाई

Sat, 04 Sep 2021 03:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Sep 2021 03:17 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की 84 टीमें मरीजों का इलाज और जांच कर रही है। इनमें 65 स्वास्थ्यकर्मी और 19 सचल दल के दस्ते शामिल किए गए हैं। साथ ही 83 बाढ़ चौकियों पर 206 स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को दवाएं बाट रहे हैं।

विज्ञापन
206 personnel of 84 teams are investigating flood victims
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में सीएमीओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बाढ़ से प्रभावित नौ स्वास्थ्य केंद्रों के 180 से अधिक गांवों में स्वास्थ्य विभाग की 84 टीमें मरीजों का इलाज और जांच कर रही है। इनमें 65 स्वास्थ्यकर्मी और 19 सचल दल के दस्ते शामिल किए गए हैं। साथ ही 83 बाढ़ चौकियों पर 206 स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को दवाएं बाट रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को इलाहीबाग, बालेमिया, लहसड़ी, राजघाट, लालडिग्गी, डोमिनगढ़ आदि स्थानों पर जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया
विज्ञापन


यह स्वास्थ्य केंद्र है बाढ़ प्रभावित
सीएमओ ने बताया कि डेरवा, कौड़ीराम, खजनी, सहजनवां, चरगांवा, खोराबार, ब्रह्मपुर, बांसगांव व जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के 180 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन गांवों में अब तक 120740 क्लोरीन के टैबलेट व 18095 ओआरएस के पैकेट बांटे जा चुके हैं। 7055 नलकूपों को विसंक्रमित किया जा चुका है। 18 गांवों में फागिंग व कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन


अब तक मिले इतने मरीज
  • दस्त के 715
  • बुखार के- 4758
  • अन्य- 6317
  • सर्पदंश- 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed