{"_id":"696e7e506289fc8ee800c9b5","slug":"20-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-a-fake-medical-company-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1202848-2026-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी मेडिकल कंपनी के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी- ज्योतिष के सहारे बनाता था दूसरों पर विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी मेडिकल कंपनी के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी- ज्योतिष के सहारे बनाता था दूसरों पर विश्वास
Tue, 20 Jan 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:26 AM IST
सार
फर्जी मेडिकल कंपनी का ढांचा खड़ा कर निवेशकों को जाल में फंसाया और योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया। बबुआ शुक्ल ने खुद को एक नामी मेडिकल कंपनी का चेयरमैन बताते हुए भरोसा कायम किया। कमलेश नरसिंह नायक को कंपनी का मार्केटिंग हेड बताकर परिचय कराया गया। अप्रैल से मई 2025 के बीच बैंक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से कुल 20 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए।
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भारी मुनाफे का सपना दिखाकर लोगों से 20 लाख रुपये ऐंठने वाले एक संगठित ठगी के गिरोह के आरोपियों के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दो नामजद बबुआ जी शुक्ला, कमलेश नरसिंह नायक व सात अज्ञात हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि गिरोह ने फर्जी मेडिकल कंपनी का ढांचा खड़ा कर निवेशकों को जाल में फंसाया और योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया। शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात बशारतपुर के एल्युमिनियम फैक्टरी रोड स्थित प्रभा आटा चक्की गली निवासी बबुआ शुक्ल से हुई थी।
विज्ञापन
बबुआ शुक्ल ने खुद को एक नामी मेडिकल कंपनी का चेयरमैन बताते हुए भरोसा कायम किया। जनवरी 2025 में कथित तौर पर कंपनी से जुड़े फर्जी और फर्जी दस्तावेज दिखाकर निवेश के लिए प्रेरित किया गया। यह भी दावा किया गया कि निवेश के तुरंत बाद हर माह मोटा मुनाफा और आकर्षक बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान कमलेश नरसिंह नायक को कंपनी का मार्केटिंग हेड बताकर परिचय कराया गया। अप्रैल से मई 2025 के बीच बैंक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से कुल 20 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए। इसके बाद मुनाफा मिलना तो दूर रकम वापस मांगने पर आरोपियों का व्यवहार बदल गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी बबुआ जी शुक्ला पूजा-पाठ, कर्मकांड और ज्योतिष के सहारे लोगों का विश्वास जीतता था।ना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।