{"_id":"625a85c60cd00230de334fb4","slug":"20-lakh-people-of-gorakhpur-division-not-get-second-dose","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे होगा कोरोना पर वार: गोरखपुर मंडल के 20 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे होगा कोरोना पर वार: गोरखपुर मंडल के 20 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
Sat, 16 Apr 2022 02:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:30 PM IST
सार
कुशीनगर में छह, देवरिया और महाराजगंज में चार-चार लाख लोगों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका, गोरखपुर जिले के छह लाख 65 हजार लोगों ने दूसरी डोज से बनाई दूरी।
विज्ञापन
बच्चों का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर मंडल में 20 लाख लोगों को अभी भी दूसरी डोज नहीं लगी है। इनमें सबसे ज्यादा लोग गोरखपुर के हैं। जिले के छह लाख 65 हजार तीन सौ एक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
जिले में 34 लाख 88 हजार आठ लोगों के सापेक्ष 35 लाख 55 हजार 810 लोगों को पहली डोज लगी थी। इन सभी की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। इनमें से 28 लाख 90 हजार 511 लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई। यह पहले डोज के सापेक्ष 82.7 फीसदी है। मंडल में दूसरी डोज लगवाने में लापरवाह लोगों में दूसरे नंबर पर कुशीनगर के लोग हैं। कुशीनगर में 26 लाख 15 हजार एक लोगों को पहली डोज लगी है।
विज्ञापन
इसके सापेक्ष दूसरी डोज लगवाने के लिए सिर्फ 20 लाख 59 हजार 735 लोग ही बूथों पर पहुंचे। देवरिया और महाराजगंज में करीब चार-चार लाख लोग दूसरा डोज लगवाने के लिए अब तक बूथ पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि दूसरी डोज वाले लोगों को मैसेज भेजा जा रहा है। अपील की जा रही है कि लोग टीका जरूर लगवाएं। इसके अलावा उनके घरों पर आशा कार्यकर्ताओं को भी भेजा जाएगा।