फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 Holi special trains will run through Gorakhpur

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर से होकर चलेंगी 20 होली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Wed, 14 Feb 2024 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Feb 2024 11:45 AM IST
सार

बीते दिवाली में पूर्वोत्तर रेलवे में लगभग तीन लाख अतिरिक्त यात्रियों ने यात्रा की थी। उसी को ध्यान में रखते हुए होली में ट्रेनों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पूर्वांचल के लोग देश के विभिन्न बड़े औद्योगिक शहरों में रोजगार के लिए गए हुए हैं।

विज्ञापन
20 Holi special trains will run through Gorakhpur
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रेल प्रशासन ने होली में होने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में 65 ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव है, जिसमें गोरखपुर से होकर जाने वाली 20 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 15 मार्च से चलाई जा सकती हैं।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, पूर्वोत्तर रेलवे में दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, हैदराबाद, लुधियाना, अमृतसर आदि शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। गोरखपुर जंक्शन से 20 ट्रेनें गुजरेंगी, इनमें गोरखपुर जंक्शन से सात स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। अन्य ट्रेनें बिहार से आएंगी। ये सभी ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस, अहमदाबाद, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, नई दिल्ली, आनंद विहार, लुधियाना आदि जगहों के लिए जाएंगी।
विज्ञापन


दरअसल, बीते दिवाली में पूर्वोत्तर रेलवे में लगभग तीन लाख अतिरिक्त यात्रियों ने यात्रा की थी। उसी को ध्यान में रखते हुए होली में ट्रेनों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पूर्वांचल के लोग देश के विभिन्न बड़े औद्योगिक शहरों में रोजगार के लिए गए हुए हैं। ये लोग दिवाली और होली में घर लौटते हैं। इसलिए इन त्योहारों में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना लगभग मुश्किल हो जाता है। लोग दो से तीन महीने पहले ही बुकिंग शुरू करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी स्थिति यह है कि वैशाली, गोरखधाम, बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति आदि प्रमुख ट्रेनों में 20 से 24 मार्च के बीच दिल्ली से गोरखपुर के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। यही हाल मुंबई, अहमदाबाद और लुधियाना आदि शहरों से आने वालों का है। इस हालत को देखते हुए रेल प्रशासन ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस होली में घर आने वालों के लिए 15 मार्च से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा और यह अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा।
 

 मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगी बुकिंग
होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह में हो जाएगी, लेकिन इन ट्रेनों में बुकिंग मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। अभी स्पेशल ट्रेनों के टाइम टेबल व किराए आदि का निर्धारण किया जा रहा है। इस बार रेलवे थर्ड एसी व स्लीपर कोच की संख्या अधिक रखने पर विचार कर रहा है, क्योंकि बीती दिवाली में सबसे अधिक मारामारी थर्ड एसी व स्लीपर क्लास में ही देखी गई थी।

नजदीकी स्टेशन की ट्रेनों का भी मिलेगा फायदा
गोरखपुर के यात्रियों को अयोध्या और बलिया के लिए चलाई गई नई ट्रेनों का विशेष फायदा मिलेगा। अयोध्या के लिए अब दिल्ली से हर दिन वंदेभारत चलाई जा रही है। वहीं, बलिया से मुंबई के बीच भी नई ट्रेन शुरू हुई है। इसके अलावा गोरखपुर के रास्ते अमृत भारत भी चलाई जा रही है। जिन यात्रियों को सीधे गोरखपुर का टिकट नहीं मिल रहा है, अगर वे वंदेभारत से अयोध्या तक की यात्रा करते हैं तो वहां से दूसरी ट्रेन से गोरखपुर आ सकते हैं। इसी तरह मुंबई से वाराणसी होते हुए बलिया तक की यात्रा कर सकते हैं। बलिया से गोरखपुर आने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed