{"_id":"60d1724d50b9fa10404d4246","slug":"20-bed-piku-ward-built-in-tb-hospital-gorakhpur-for-protect-against-third-wave-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: टीबी अस्पताल में 20 बेड का पीकू वार्ड तैयार, कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए हो रहा उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: टीबी अस्पताल में 20 बेड का पीकू वार्ड तैयार, कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए हो रहा उपाय
Tue, 22 Jun 2021 10:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:47 AM IST
सार
अस्पताल में 90 बेड का लेवल टू का कोविड वार्ड संचालित है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के नंदानगर स्थित 100 बेड टीबी अस्पताल में तीसरी लहर से पहले बच्चों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में लेवल-टू का कोविड अस्पताल बनाया गया है। कोविड की दूसरी लहर के सभी मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद 20 बेड का पीकू वार्ड बनकर तैयार किया गया है।
टीबी अस्पताल के सीएमएस डॉ एके सिंह ने बताया कि अस्पताल में 90 बेड का लेवल टू का कोविड वार्ड संचालित है। इसमें से बीस बेड पीकू (बच्चों के लिए) वार्ड के लिए सुरक्षित किया गया है।
बताया कि आंशका जताई गई है कि कोविड की तीसरी लहर से बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए यह तैयारी पहले से की गई है। अस्पताल के पास पहले से 21 वेंटिलेटर उपलब्ध है। शासन से दस और पीडियाट्रिक वेंटिलेटर मिलने वाला है। अस्पताल में बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति के लिए सीएमओ के जरिए शासन को पत्र लिखा गया है। साथ ही दवाओं की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा ऑक्सीजन प्लांट
सीएमएस ने बताया कि ऑक्सीजन की पाइपलाइन आपूर्ति के लिए अस्पताल में 400 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) का संयत्र स्थापित किया गया है। यह मशीन कोयम्बटूर कर्नाटक से मंगाई गई है। प्लांट से आक्सीजन उत्पादन शुरू होने पर एक साथ 84 मरीजों को उनके बेड तक सीधे आक्सीजन पहुंचाया जा सकेगा। बताया कि अस्पताल के पास अपना 150 आक्सीजन सिलिंडर पहले से मौजूद है, जिससे कोविड के मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा था।