{"_id":"637683af3adec360ab24cdfe","slug":"2-girls-died-in-combine-accident-gorakhpur-news-gkp4577813135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन से धान की फसल के साथ दो बेटियां भी कटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइन से धान की फसल के साथ दो बेटियां भी कटीं
विज्ञापन
दोनो बच्चियो के मौत के बाद गौरकोठी में कम्बाईन मशीन को घेर कर खडी महिलाए।संवाद
- फोटो : DEORIA
कंबाइन से धान की फसल
के साथ दो बेटियां भी कटीं
गौरीकोठी गांव में खेत में दो बालिकाओं को सुलाकर महिला चली गई थी घर
फसल की कटाई के दौरान कंबाइन मशीन की चपेट में आ गईं दोनों बच्चियां
एसडीएम और सीओ ने पीड़ित के गांव पहुंचकर नाराज लोगों को शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर (देवरिया)। गौरीकोठी गांव में बृहस्पतिवार को कंबाइन से धान की फसल की कटाई करते समय खेत में सोई दो बच्चियां भी कट गईं। घटना के बाद कंबाइन चालक भाग गया। ग्रामीणों ने कंबाइन घेरकर जमकर हंगामा किया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरीकोठी के गोसाईं टोला निवासी अंगद गिरि की पत्नी अपनी बेटी जिया (4) और रिश्तेदारी में आई कुशीनगर के रामाभार गांव निवासी करिश्मा (7) को लेकर धान की फसल की कटाई कराने खेत में गई थीं।
वह खेत के मेड़ पर दोनों बच्चियों को लेकर कंबाइन का इंतजार कर रही थीं। कंबाइन आने में देरी होने पर वह किसी कार्यवश दोनों बच्चियों को खेत में सुलाकर जल्दी आने की बात कहकर घर चली गईं। कुछ देर बाद कंबाइन मशीन लेकर चालक पहुंचा और अंगद गिरि के खेत में धान की फसल की कटाई करने लगा। इसी दौरान खेत में सो रहीं दोनों बालिकाएं कंबाइन की चपेट में आ र्गइं। इससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद चालक कंबाइन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
इसी बीच अनहोनी की आशंका को भांपते हुए बगल के खेत में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ दोनों बेटियों को देखकर वे शोर मचाने लगे। घटना के बारे में जब अन्य ग्रामीणों को जानकारी हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कंबाइन चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
मौके पर पहुंचे एसओ ने कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद एसडीएम सदर सौरभ सिंह और सीओ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर देवानंद ने बताया कि दोनों की मौत कंबाइन की चपेट में आने से हुई है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।