{"_id":"6375df91be108769bc349049","slug":"2-5-lakh-rupees-lost-in-name-of-job-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: नौकरी के नाम पर गंवाए ढाई लाख रुपये, नियुक्ति पत्र लेकर बैंक पहुंचने पर पता चला फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: नौकरी के नाम पर गंवाए ढाई लाख रुपये, नियुक्ति पत्र लेकर बैंक पहुंचने पर पता चला फर्जीवाड़ा
Thu, 17 Nov 2022 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Nov 2022 12:45 PM IST
सार
शाखा प्रबंधक ने छानबीन करके बताया कि इस तरह की बैंक में भर्ती संबंधी कोई सूचना नहीं है और यह लेटर फर्जी है। फर्जी लेटर का नाम सुनते ही युवक अशोक सोनकर के होश उड़ गए।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले का दोहरीघाट निवासी एक व्यक्ति बैंक में क्लर्क बनाने के नाम पर जालसाजी का शिकार हो गया। नौकरी के लालच में उसने ढाई लाख रुपये गवां दिए। नियुक्ति पत्र लेकर बैंक पहुंचने के बाद उसे अपने साथ ठगी की जानकारी मिली।
विज्ञापन
बुधवार को कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मऊ जनपद के दोहरीघाट निवासी अशोक कुमार सोनकर बैंक क्लर्क पद पर नियुक्ति के लिए लेटर लेकर बैंक के शाखा प्रबंधक गुंजन श्रीवास्तव के पास पहुंचे।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने छानबीन करके बताया कि इस तरह की बैंक में भर्ती संबंधी कोई सूचना नहीं है और यह लेटर फर्जी है। फर्जी लेटर का नाम सुनते ही युवक अशोक सोनकर के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की बैंक में नौकरी के नाम पर मऊ जनपद के नदवासराय भेलउर चंगेरी निवासी एक व्यक्ति व देवरिया जनपद के सोनूघाट रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने ढाई लाख रुपये लेकर ज्वाइनिंग लेटर दिया था। हालांकि, फिलहाल बड़हलगंज पुलिस ने ऐसी किसी शिकायत की सूचना मिलने से इंकार किया है।