फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   19 jammed areas of Gorakhpur city including Golghar identified

Gorakhpur: गोरखपुर में जाम से मुक्ति के लिए सफेद वर्दी की मदद करेगी खाकी, शहर के 19 जाम वाले इलाके चिह्नित

Mon, 16 Oct 2023 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Oct 2023 01:26 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखपुर शहर में 19 चौराहों व तिराहों को चिह्नित किया गया है, जहां जाम ज्यादा लगता है। यहां पर यातायात व सिविल पुलिस के निरीक्षक व उप निरीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
19 jammed areas of Gorakhpur city including Golghar identified
फिराक चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस ने गोलघर, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट समेत 19 चौराहे व तिराहे चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। अब यहां सिविल पुलिस भी यातायात पुलिस की मदद में खड़ी रहेगी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की मदद में थानेदार पहुंचेंगे और मदद कर जाम को खत्म कराएंगे। इसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक व उप निरीक्षक को नोडल बनाया गया है। वे यातायात पुलिस से समन्वय स्थापित कर काम करेंगे।
विज्ञापन


शहर में जाम की समस्या से लोगों को रोजाना रूबरू होना पड़ता है। इसे लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अब पहल की है। यातायात अफसर व पुलिस के साथ बैठक कर खाका तैयार किया है। एसएसपी की बैठक में यातायात पुलिस ने बताया कि इस समय शहर में कई जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के चलते भी जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसकी सबसे बड़ी वजह है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। पता चलता है कि जाम लगते ही लोग आगे निकलने के होड़ में दूसरे लेन को भी जाम कर देते हैं। ट्रैफिक पुलिस सीमित होने की वजह से हर जगह पर समय से पहुंच भी नहीं पाती है। एसएसपी ने इन समस्याओं को सुनने के बाद सिविल पुलिस की भी जिम्मेदारी तय कर दी है।

इन चौराहों को किया गया चिह्नित
नगर क्षेत्र के 19 चौराहों व तिराहों में नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर, फलमंडी, पैड़लेगंज, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, असुरन, गोलघर बाजार, सूरजकुंड, धर्मशाला बाजार, बेतियाहाता, घंटाघर, रेती चौक, नखास चौक, बक्सीपुर, आंबेडकर चौक, पादरी बाजर, संगम चौराहा व साहबगंज मंडी को चिह्नित किया गया है, जहां यातायात का दबाव ज्यादा रहता है।

 

यह करना होगा

  • जाम लगते ही थाना पुलिस को मौके पर पहुंचना होगा
  • ट्रैफिक पुलिस से लगातार समन्वय बनाकर रखना होगा
  • जाम लगने पर मदद कर उसे खत्म कराना होगा
  • रास्तों में वाहन खड़ा कर अतिक्रमण होने पर पुलिस को कार्रवाई करनी होगी
  • जाम को यातायात पुलिस की जिम्मेदारी बताकर टालना नहीं होगा
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखपुर शहर में 19 चौराहों व तिराहों को चिह्नित किया गया है, जहां जाम ज्यादा लगता है। यहां पर यातायात व सिविल पुलिस के निरीक्षक व उप निरीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये आपस में समन्वय स्थापित कर ज्यादा व्यस्तता के समय में नोडल अधिकारी को स्वयं उपस्थित रहकर यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराएंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed