फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   178 people come from another place

प्रयागराज से 157 छात्र समेत जिले में आए 178 लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
178 people come from another place
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुधवार को जिले में प्रयागराज से 157 छात्र समेत अन्य जगहों से 178 लोग आए। प्रयागराज से आए छात्रों का थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें 14 दिनों तक घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। जबकि अन्य 21 लोगों को औद्योगिक क्षेत्र में संचालित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया गया।     एसडीएम नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज से पांच बसों में 157 छात्र बुधवार को खलीलाबाद आए। जिसमें तीन बसों में आए छात्र एचआर डिग्री कॉलेज और दो बसों में आए छात्र औद्योगिंक क्षेत्र में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में भेजे गए। आठ लोग इटावा से ओर 13 लोग महोबा से आए ,उन्हें ब्लूमिंग बड्स एकेडमी भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच के बाद प्रयागराज से आए छात्रों से बांड भरवाया गया कि वे अपने- अपने घरों पर 14 दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे। जबकि इटावा और महोबा से आए 21 लोगों को ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया गया।           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed