{"_id":"64704b94e75c3bd5cf0072fc","slug":"175-sheep-died-due-to-worm-medicine-in-gorakhpur-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु पालक परेशान: कीड़े की दवा पिलाने से 175 भेड़ों की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु पालक परेशान: कीड़े की दवा पिलाने से 175 भेड़ों की मौत, कई बीमार
Fri, 26 May 2023 11:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी पाली।
संवाद न्यूज एजेंसी पाली।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 May 2023 11:43 AM IST
सार
संतकबीरनगर, खलीलाबाद के पशु अस्पताल से वह हर साल कीड़े के दवा भेड़ों को खिलाते हैं। वह भेड़ों के लिए दवा लेने गए तो डॉक्टर ने दूसरी कंपनी की दवा दी। घर आकर उन्होंने 200 भेड़ों को दवा पिलाई, जिससे वह दो से तीन घंटे बाद ही बीमार पड़ गईं। एक-एक करके उनकी मौत होने लगी।
विज्ञापन
पशुपालक ने इसी दवा का किया था प्रयोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव में कीड़े की दवा पिलाने से 170 भेड़ों की मौत हो गई। कई अन्य बीमार हैं। भेड़ों की मौत से परेशान पशु पालक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। भक्सा निवासी नरेश पाल भेड़ पालन करते हैं। कोहराभार के खेत में वह भेड़ों को रखते हैं।
संतकबीरनगर, खलीलाबाद के पशु अस्पताल से वह हर साल कीड़े के दवा भेड़ों को खिलाते हैं। वह भेड़ों के लिए दवा लेने गए तो डॉक्टर ने दूसरी कंपनी की दवा दी। घर आकर उन्होंने 200 भेड़ों को दवा पिलाई, जिससे वह दो से तीन घंटे बाद ही बीमार पड़ गईं।
इसे भी पढ़ें: आधी उम्र की महिला की खातिर कर्ज लेकर बनाया था आलीशान मकान, उसी में मिला शव
विज्ञापन
एक-एक करके उनकी मौत होने लगी। बृहस्पतिवार की देर शाम तक 175 भेड़ें मर गईं। पशु पालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने पर ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम को दी।
पीड़ित ने सहजनवां पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानेदार महेंद्र मिश्र ने बताया कि भेड़ों के मरने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।