{"_id":"6a018b393478029b550cf716","slug":"17-year-long-journey-brd-gorakhpur-student-finally-clears-mbbs-news-in-hindi-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"17 साल बाद डॉक्टर बना BRD का छात्र: हार नहीं मानी...तो मिल ही गई MBBS की डिग्री- सपना हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 साल बाद डॉक्टर बना BRD का छात्र: हार नहीं मानी...तो मिल ही गई MBBS की डिग्री- सपना हुआ पूरा
Mon, 11 May 2026 01:24 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 11 May 2026 01:24 PM IST
सार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने 17 साल की लंबी जद्दोजहद के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है। 2009 बैच के इस छात्र को बार-बार परीक्षाओं में असफलता मिली, लेकिन उसने हार नहीं मानी। आखिरकार 2026 में सभी विषयों में पास होकर उसने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर ली।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2009 बैच में दाखिला लेने वाले एक छात्र ने आखिरकार 17 साल बाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है। एमबीबीएस पास करने के बाद अब छात्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग में ही एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप करेगा।
विज्ञापन
कई बार परीक्षा में असफल होने के बाद छात्र को गाइडलाइन के तहत मार्च महीने में अंतिम अवसर दिया गया था। अप्रैल में परीक्षा कराई गई थी।रिजल्ट में उसने परीक्षा पास कर ली है। हाल ही में परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्र एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र देव के अंडर में वह प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
डॉ. नरेंद्र देव ने कहा कि छात्र की रुचि और सीखने की क्षमता को देखते हुए उसे विभागीय कार्यों में शामिल किया जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान वह अन्य जूनियर छात्रों के साथ अस्पताल की विभिन्न जिम्मेदारियां निभाएगा। कॉलेज से जुड़े लोगों के अनुसार छात्र अंतिम वर्ष में कई बार फेल हुआ लेकिन हार नहीं मानी। लगातार असफलताओं के बावजूद उसने पढ़ाई जारी रखी और पेपर देता रहा। आखिरकार वह सफल भी हो गया।
मेडिकल कॉलेज के कई शिक्षक और छात्र इसे संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की मिसाल मान रहे हैं। डॉ. नरेंद्र देव ने बताया कि अब छात्र डॉक्टर बनने की अंतिम प्रक्रिया पूरी करते हुए अस्पताल में मरीजों की सेवा से जुड़ा अनुभव हासिल करेगा।