{"_id":"601184451538ea716a6422fe","slug":"17-69-crores-reached-in-bank-accounts-of-2700-beneficiaries-of-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के 2700 लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे 17.69 करोड़, लोग बोले- 'यकीन नहीं हो रहा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के 2700 लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे 17.69 करोड़, लोग बोले- 'यकीन नहीं हो रहा है'
Thu, 28 Jan 2021 06:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:06 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री के हाथों 10 लाभार्थियों को मिली आवास की चाभी, खुशी से गदगद हो उठे जरूरतमंद
- पीएम आवास योजना शहरी में अब तक 35255 लाभार्थियों को मिल चुका है लाभ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के हाथों से घर की चाभी व प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों को यकीन ही नहीं हो रहा था।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिन 3.42 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन एक साथ प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के 2400 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजी, उनमें गोरखपुर के भी 2700 लाभार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
इन लाभार्थियों के खातों में दूसरी और अंतिम किश्त के तौर पर 17.69 करोड़ रुपये पहुंचे। शाम को अचानक कई वार्डों में रह रहे इन जरूरतमंदो के मोबाइल पर खातों में रुपये पहुंचने की सूचना पहुंची तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई परिवार के साथ-साथ अपने सगे संबंधियों को भी यह सूचना देने में जुट गया।
विज्ञापन
वहीं उन 10 लाभार्थियों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा जिन्हें कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों आवास की चाभी मिली। सभी की आंखों में खुशी साफ छलक रही थी। कोई प्रमाण पत्र पर आंखे गड़ाए था तो कोई कार्यक्रम खत्म होते ही फोन पर अपनों को यह खुशी देने में जुट गया। सभी का यह कहना था कि आवास पाने की तो उन्हें खुशी है ही लेकिन इस बात की भी कम खुशी नहीं है कि मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें घर की चाभी मिली।
विज्ञापन
जिला परियोजना अधिकारी डूडा विकास कुमार सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में पीएम आवास योजना शहरी के तहत अब तक जिले को 35255 आवास, लाभार्थियों को मिल चुके हैं। इनमें 22000 आवास का निर्माण पूर्ण हो चुका है। बाकी निर्माणाधीन हैं।
बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने योजना के तहत 419 लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये के दूसरी किस्त के रूप में 6.29 करोड़ रुपये एवं 2281 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की तीसरी किस्त के रूप में 11.41 करोड़ रुपये दिए।
इन्हें मिली मुख्यमंत्री के हाथों चाभी व प्रमाण पत्र
भगवानपुर वार्ड की प्रभावती देवी, पटनिया बार्ड संख्या 43 की रिंकी, बनकटवा वार्ड संख्या 43 की गिरजावती देवी, बरगदवां की पूनम चौहान, बनकटवा की सरिता चौहान, चस्का हुसैन वार्ड संख्या 47 की प्रीति चौहान, नया गांव की मंजू देवी, मीनू सोनकर, चस्का हुसैन वार्ड संख्या 47 की खुशबुन निशा एवं सल्तनत
बोले- लाभार्थी
वार्ड संख्या 47 की खुशबु निशा ने कहा कि मुख्यमंत्री सभी का ध्यान रखते हैं। जाति-मजहब से दूर सभी को समान तौर पर योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। पूरा परिवार उनका आभारी है।
वार्ड संख्या 43 की मंजू देवी ने कहा कि खुद के घर के लिए पूरा परिवार सपने देखता था। कोई सुनवाई नहीं होती थी मगर योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सपना साकार हो गया। बहुत खुश हूं।
वार्ड नंबर 43 की रिंकी ने कहा कि दोहरी खुशी मिली है। घर का सपना तो पूरा ही हुआ, मुख्यमंत्री के हाथा चाभी मिली सो अलग से। कभी सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री से ऐसे मिलने का मौका मिलेगा।
सरिता चौहान ने कहा कि रहने के लिए आसरा नहीं था। घर मिल जाने से बहुत बड़ी परेशानी खत्म हो गई। मुख्यमंत्री जी की आभारी हूं कि उन्होंने परिवार की सुधि ली। वह हर वर्ग का भला सोचते हैं।