{"_id":"615cab4c8ebc3e626e091484","slug":"1500-people-got-the-key-will-celebrate-diwali-at-their-home-gorakhpur-city-news-gkp411876943","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव: गोरखपुर के 1500 लोगों को मिली चाबी, अपने घर मनाएंगे दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव: गोरखपुर के 1500 लोगों को मिली चाबी, अपने घर मनाएंगे दिवाली
Wed, 06 Oct 2021 11:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से जिले के 1500 लाभार्थियों को वर्चुअल रूप से चाबी सौंपी।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी ने लखनऊ से आवासों का लोकार्पण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इस बार गोरखपुर के 1500 लोग अपने घरों में दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से जिले के 1500 लाभार्थियों को वर्चुअल रूप से चाबी सौंपी। प्रदेश के 75 हजार लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई।
अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को वर्चुअल माध्यम से 75000 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से सीधे संवाद भी किया।
बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में, नगर निगम के साथ ही सात नगर पंचायतों में लाभार्थियों को वर्चुअल चाबी वितरण एवं संवाद का सीधे लाइव प्रसारण कराया गया। इस मौके पर विधायक ग्रामीण विपिन सिंह, अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, परियोजना अधिकारी डूडा विकास कुमार सिंह एवं समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्नेहला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास ने जीवन के एक ऐसे सपने को साकार किया है, जिसके लिए दशकों से परिजन इंतजार कर रहे थे।
सुमन साहनी ने बताया कि यह मेरे परिवार के लिए अविस्मरणीय क्षण है। वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार की बदौलत हमें अपना आशियाना मिल गया है।
निशा देवी ने बताया कि काफी इंतजार के बाद अपने आशियाने का सपना साकार हुआ है। इस दिवाली अपने घर में दीये जलाएंगे।