फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   147 Swine Flu testing kits have expired; 200 new kits now requested.

Gorakhpur News: स्वाइन फ्लू की जांच वाली 147 किट हुईं एक्सपायर, अब 200 नई किट की मांग

Wed, 02 Sep 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
147 Swine Flu testing kits have expired; 200 new kits now requested.
गोरखपुर। स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के साथ ही पूर्वांचल में भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बीआरडी मेडिकल कालेज में संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी बीच मेडिकल कालेज ने जांच के लिए 200 नई किट की मांग भेजी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जून में बीआरडी मेडिकल कालेज में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए 150 किट मंगाई गई थीं। इनका इस्तेमाल काफी कम हुआ। पिछले साल सिर्फ दो नमूनों की जांच की गई जबकि इस वर्ष अब तक एक नमूने की जांच हुई है। इस दौरान 147 किट एक्सपायर हो गईं।
विज्ञापन

हालांकि, मेडिकल कालेज प्रशासन का कहना है कि एक्सपायर हो चुकी किट का वैलिडेशन कराया गया है। जांच के बाद इन्हें उपयोग के योग्य पाया गया और जरूरत के अनुसार इनसे जांच की जा रही है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किट के एक्सपायर होने और जांच की कम संख्या को देखते हुए व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। माइक्रोबायोलाजी विभागाध्यक्ष डाॅ. अमरेश कुमार सिंह के अनुसार, स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य वायरल संक्रमण से मिलते-जुलते हैं। ऐसे में मरीज की स्थिति गंभीर होने पर बीमारी की पुष्टि के लिए जांच महत्वपूर्ण हो जाती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मामलों को देखते हुए आने वाले दिनों में संदिग्ध मरीजों की जांच बढ़ने की संभावना है। डाॅ. सिंह ने बताया कि एक्सपायर हो चुकी किट का वैलिडेशन कराया गया है और जांच के लिए उनकी उपयोगिता की पुष्टि की गई है। आवश्यकता को देखते हुए 200 नई किट की मांग भी भेजी गई है। नई किट मिलने के बाद जांच व्यवस्था को और सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed