फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 CC TV cameras will be installed on the Vijayadashami procession route.

Gorakhpur News: विजयादशमी शोभयात्रा मार्ग पर लगेंगे 14 सीसी टीवी कैमरे

Sat, 21 Oct 2023 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
14 CC TV cameras will be installed on the Vijayadashami procession route.
- दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम में हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गोरक्षघाट पर तीन व महेसरा और डोमिनगढ़ में बनेंगे एक-एक तालाब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर्व की तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक निकलने वाली गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के विजयादशमी शोभायात्रा मार्ग पर 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
बैठक में बताया गया कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन मार्ग को भी गड्ढा मुक्त करा दिया गया है। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए राप्ती तट पर गोरक्षघाट पर तीन तालाब और एक-एक तालाब महेसरा व डोमिनगढ़ में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्य अभियंता संजय चौहान को निर्देशित किया कि शनिवार नवरात्र की सप्तमी की तिथि है, जिसके बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। ऐसे में शुक्रवार की रात ही समस्त सड़को के पैच वर्क का कार्य पूर्ण कराएं। बैठक में नगर आयुक्त ने समस्त जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को दशहरा पर्व को जीरो वेस्ट त्यौहार बनाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि समस्त दुर्गा पंडालों पर कहीं भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। समस्त पंडालों पर आयोजको द्वारा डस्टबिन रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपसभापति धर्मदेव चौहान, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed