{"_id":"65642da75ae1a9039c075ad3","slug":"13-inspectors-line-hazir-including-two-post-in-charges-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: दो चौकी प्रभारी समेत 13 दरोगा लाइनहाजिर, काम में बरत रहे थे लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: दो चौकी प्रभारी समेत 13 दरोगा लाइनहाजिर, काम में बरत रहे थे लापरवाही
Mon, 27 Nov 2023 11:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:18 AM IST
सार
नगर निगम चौकी इंचार्ज अवनीश पांडेय और मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके अलावा थानों पर तैनात 11 और दरोगा को लाइन भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएसपी ने काम में रुचि न लेने पर नगर निगम चौकी इंचार्ज अवनीश पांडेय और मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके अलावा थानों पर तैनात 11 और दरोगा को लाइन भेजा गया। अभी शनिवार को ही एसएसपी ने काम में लापरवाही बरतने पर बांसगांव के एसओ और 70 सिपाहियों को लाइनहाजिर किया था। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर बाद जारी आदेश में एसएसपी ने एसएसपी ने गुलरिहा में तैनात एसआई विजय शंकर यादव, राधेश्याम सेहरा और संजय सिंह, गीडा में तैनात शिव प्रकाश सिंह और कृष्णा नंद कुशवाहा, सहजनवां के दरोगा सत्यदेव और राहुल मिश्रा, चिलुआताल के अमरेश बहादुर, पीपीगंज के श्याम नारायण, गगहा में तैनात सरोज प्रसाद और हरपुर बुदहट थाना के उपनिरीक्षक मोहम्मद कादिर को लाइन भेज दिया।
विज्ञापन