फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 trains will be canceled till 22 and 12 will run on changed routes

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 22 तक निरस्त रहेंगी 10 ट्रेनें, 12 बदले रूट से चलेंगी

Fri, 17 Feb 2023 12:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Feb 2023 12:03 PM IST
सार

एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि देवरिया सदर स्टेशन यार्ड में यातायात की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 16 से 19 फरवरी तक प्री-नॉन इंटरलॉक और 20 से 22 फरवरी तक नॉन-इंटरलॉक कार्य कराए जाने हैं। इस कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निधारण करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
10 trains will be canceled till 22 and 12 will run on changed routes
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

 पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के तहत आने वाले देवरिया सदर स्टेशन के यार्ड में कार्य कराए जाने की वजह से 22 फरवरी तक 10 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। करीब 12 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। कुछ ट्रेनों को निर्धारित स्टेशन से पहले ही रोक दिया जाएगा

विज्ञापन


एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि देवरिया सदर स्टेशन यार्ड में यातायात की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 16 से 19 फरवरी तक प्री-नॉन इंटरलॉक और 20 से 22 फरवरी तक नॉन-इंटरलॉक कार्य कराए जाने हैं। इस कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निधारण करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • गोरखपुर से 19, 20, 21 एवं 22 फरवरी को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस
  • हटिया से 20, 21, 22 एवं 23 फरवरी को चलने वाली 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • गोरखपुर से 20, 21 एवं 22 फरवरी को चलने वाली 05142 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी
  • बनारस एवं गोरखपुर से 20, 21 एवं 22 फरवरी को चलने वाली 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस
  • सीवान से 21 एवं 22 फरवरी को चलने वाली 05141 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी
  • छपरा एवं नौतनवां से 20 एवं 21 फरवरी को चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस
  • गोरखपुर से 20, 21 एवं 22 फरवरी को चलने वाली 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
  • वाराणसी से 20 एवं 21 फरवरी को चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • मथुरा जं. से 20 एवं 21 फरवरी को चलने वाली 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस
  • छपरा से 20 फरवरी को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस


 

ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

  • दरभंगा से 17 फरवरी को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 17, 20, 21 एवं 22 फरवरी को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  •  सहरसा से 20, 21 एवं 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • न्यू जलपाईगुड़ी से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • सहरसा से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • नई दिल्ली से 19, 20 एवं 21 फरवरी को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर -कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अमृतसर से 19 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
  • नई दिल्ली से 20 एवं 21 फरवरी को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अमृतसर से 20 फरवरी को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
  • उदयपुर सिटी से 20 फरवरी को चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • कामाख्या से 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • न्यू जलपाईगुड़ी से 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।


 

ये ट्रेनें नियंत्रित कर चलाई जाएंगी

  • नाहरलागुन से 21 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 22411 नाहरलागुन-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • डिब्रूगढ़ से 21 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

शार्ट टर्मिनेशन
  • दादर से 18 एवं 19 फरवरी को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
  • लखनऊ जं. से 19, 20 एवं 21 फरवरी तक चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी ।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 फरवरी को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी ।

शार्ट ओरिजिनेशन
  • गोरखपुर से 20 एवं 21 फरवरी को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
  • वाराणसी सिटी से 20, 21 एवं 22 फरवरी तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी ।
  • गोरखपुर से 21 फरवरी को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
  •  

पुनर्निधारण
  • गोरखपुर से 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर से 90 मिनट पुनर्निधारण कर चलाई जाएगी।
  •  
  •  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed