फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four fold hike in Entry Fee for Indian Institute Of Advanced Study Shimla

कोरोना की मार: चार गुना तक महंगा हुआ एडवांस्ड स्टडी घूमना

Wed, 10 Mar 2021 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर नरेंद्र एस कंवर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
नरेंद्र एस कंवर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Mar 2021 11:11 AM IST
सार

  • भारतीय आगंतुकों को 200 और विदेशी पर्यटकों को 500 रुपये में मिलेगा टिकट

विज्ञापन
Four fold hike in Entry Fee for Indian Institute Of Advanced Study Shimla
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी शिमला - फोटो : IIAS Shimla

विस्तार

राजधानी शिमला की ऐतिहासिक धरोहर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (आईआईएएस) में घूमना चार गुना महंगा हो गया है। संस्थान को करीब एक साल बाद बीते माह से आम जनता और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भवन में किए गए इंतजामों को देखते हुए टिकट महंगा किया गया है। भारतीय आगंतुकों के लिए टिकट 50 से बढ़ाकर 200 रुपये का कर दिया है। 12 साल से कम आयु के बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए टिकट 100 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन


विदेशी सैलानियों के लिए टिकट 100 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। एडवांस्ड स्टडी भवन के गार्डन एरिया में घूमने के लिए पहले की तरह 30 रुपये में ही टिकट मिलेगा। टिकट की नई दरें लागू कर दी गई हैं। आईआईएएस के सचिव कर्नल डॉ. विजय तिवारी ने बताया कि टिकट महंगा किया गया है। भवन को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाता है। मास्क, हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था आगंतुकों के लिए की गई है। आवश्यक दूरी का ख्याल रखा जा रहा है।  
विज्ञापन


इसी इमारत में हुआ था शिमला समझौता
आईआईएएस भवन में ब्रिटिश वायसराय का निवास हुआ करता था। इसे ब्रिटिश आर्किटेक्ट हेनरी इरविन ने डिजाइन किया था। इसका निर्माण 1880 में शुरू हुआ और 1888 में पूरा हुआ। ब्रिटिश काल में शिमला ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। शिमला समझौता 1945 में यहीं हुआ था। 1947 में भारत के विभाजन का निर्णय भी यहीं लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed