ईद पर इस बार मस्तानी की ड्रेस में नजर आएंगी छोटे शहरों की लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस की इशरतजहं बी.ए. की पढ़ाई कर रही हैं। ईद की तैयारियों में वह पिछले एक हफ्ते से लगीं हैं। पूरा बाजार छानने के बाद उन्होंने ईद के एक दिन पहले तय किया कि वह ‘मस्तानी ड्रेस’ पहनेंगी। इशरत कहती हैं, पिछली बार भी मस्तानी ड्रेस का ही क्रेज था। मैंने पिछली बार भी इसी पैटर्न की ड्रेस थी। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नया है ही नहीं जिससे मस्तानी ड्रेस को रिप्लेस किया जा सके। इसलिए मैंने थोड़ा पैटर्न और रंग बदलकर फिर मस्तानी ड्रेस की खरीद ली।
लखनऊ की बज्मी अंसारी रियलस्टेट में काम करती हैं। उनसे पूछा गया कि क्या खास वह इस बार पहनने वाली हैं तो उन्होंने बताया ‘मैंने पिछले महींने ही सैलरी मिलने पर अपने लिए ईद की ड्रेस खरीद ली थी। बाजार में इस बार मस्तानी ड्रेस की तरह ही गाउन आए हैं। हम कई सहेलियां बाजार गए थे। हमने तय किया कि अलग-अलग पैटर्न और अलग-अलग रंग में हम सब मस्तानी ड्रेस ही खरीदेंगे।’
फैजाबाद की हिना बानों तो मस्तानी ड्रेस की दीवानी हैं। उन्होंने बताया मैंने तो ईद की शॉपिंग मई में ही कर ली थी। मेरे भाईजान दिल्ली में रहते हैं। हम वहां घूमने गए थे। तो मैंने भाईजान से कहा, हमें इस ईद पर मस्तानी ड्रेस चाहिए। मेरे भाईजान ने मेरी मुराद पूरी कर दी।
बनारस की रिजवाना दिल्ली में काम करती हैं। वह कहती हैं, ‘दिल्ली में तो मस्तानी ड्रेस का अब उतना क्रेज नहीं जितना बनारस में हैं। मेरे घर में आते ही मेरी दोंनों छोटी बहनों ने मुझसे ईदी के रूप में मस्तानी ड्रेस की मांग कर दी। मैंने उन्हें बहुत समझाया अब मस्तानी ड्रेस तो पुरानी हो गई है। पर क्या मजाल कि वह जरा सी टस से मस हो जाएं। मैंने भी उन्हें उनकी ईदी दे ही दी।’ हालांकि मैं खुद नेट वाला सिंपल सा गाउन पहनूंगी।