{"_id":"5ef4c44f8ebc3e42e463a2f2","slug":"mask-fashion-new-styles-mask-prepared-by-american-model-halima-aden-comfortable-for-ladies-who-wear-hijab-and-also-comfortable-for-pagdi-wearing-peoples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मास्क को पहना जा सकता है हिजाब और पगड़ी के साथ, अमेरिकी मॅाडल ने किया तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
इस मास्क को पहना जा सकता है हिजाब और पगड़ी के साथ, अमेरिकी मॅाडल ने किया तैयार
Fri, 26 Jun 2020 09:07 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। कई शोधों में ये दावा किया जा चुका है कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। अब मास्क हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा तो ये फैशन से कैसे अछूता रह सकता है।
सभी मास्क सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक कॉटन से बनाए गए हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सभी उत्पादों में सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक कॉटन का इस्तेमाल
- अमेरिका की 22 वर्षीय मॅाडल हलीमा एडेन का कहना है कि सभी मास्क सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक कॉटन से बनाए गए हैं और लोग इन मास्कों को लेना पसंद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही मास्क में फैब्रिक का चयन भी सावधानीपूर्वक किया गया है ताकि हिजाब के साथ मास्क पहनने से अधिक गर्मी न लगे।
सभी मास्क एन-95 श्रेणी में आते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
फैशन स्टार्ट-अप के साथ मिलकर किए हैं मास्क तैयार
- मॅाडल हलीमा एडेन ने एक फैशन फैशन स्टार्ट-अप के साथ मिलकर मास्क तैयार किए हैं। हलीमा का कहना है कि ये सभी मास्क एन-95 श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक मास्क के एक सेट की कीमत 45 डॅालर निर्धारित की गई है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मास्क की कीमत
- हिजाब के साथ पहने जाने वाले प्रत्येक मास्क के एक सेट की कीमत 45 डॅालर निर्धारित की गई है। तीन मास्क के एक पैक्ट की कीमत 40 डॅालर है।
- पगड़ी के साथ पहने जाने वाले मास्क के सेट की कीमत 52 डॅालर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
मास्क तैयार करते समय रंगों का विशेष ध्यान रखा है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
रंगों का रखा गया है खास ध्यान
- फैशन में रंगों का विशेष ध्यान रखा जाता है। हलीमा बताती हैं कि उन्होंने मास्क तैयार करते समय रंगों का विशेष ध्यान रखा है। मास्क की डिजाइनिंग से पहले कलर कॉम्बिनेशन पर काफी ध्यान दिया गया है। हलीमा बताती हैं कि वे ऐसा कलर चाहती थी जिन्हें देखकर लोगों को अच्छा महसूस हो, जिस वजह से उन्होंने पेस्टल कलर्स को चुनना बेहतर समझा।