फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गहनों की खोई चमक पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें, बहुत आसान है तरीका

Wed, 24 Jun 2020 09:00 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 24 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
5 tips for care jewellery washing
गहनों की सफाई - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी महिला को सोने या चांदी से बने गहनों को पहनना काफी पसंद होता है। लेकिन गहनों को लगातार पहनने से इनकी चमक कम हो जाती है, जिससे ये गंदे दिखाई देने लगते हैं। कई बार तो इन गहनों को साफ करने के लिए दुकानों पर देना पड़ जाता है, जिसमें बहुत पैसे खर्च करने पड़ते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप गहनों की चमक को फिर से वापस पा सकती हैं।

5 tips for care jewellery washing
गहनोंं की सफाई - फोटो : सोशल मीडिया

वॉशिंग पाउडर
आप ज्वेलरी को वॉशिंग पाउडर से भी साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कटोरे में गुनगुना पानी लेकर थोड़ा सा वॉशिंग पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इसमें सोने या चांदी के गहनों को डालकर टूथब्रश की मदद से धीरे-धीरे थोड़ी देर रगड़े। अब इसे साफ पानी से धो लें।

5 tips for care jewellery washing
गहनों की सफाई - फोटो : सोशल मीडिया

अमोनिया
गहनों की सफाई करने के लिए एक कटोरा गुनगुना पानी में थोड़ा सा अमोनिया पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण में गहनों को डालकर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद टूथब्रश की मदद से गहनों को हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। अगर किसी गहनों पर मोती या रत्न लगा है, तो उसे इस मिश्रण में ना डुबाएं। अमोनिया के कारण इनके खराब होने की संभावना रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 tips for care jewellery washing
गहनों की सफाई - फोटो : सोशल मीडिया

टूथपेस्ट
टूथपेस्ट की मदद से भी आप गहनों की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आप टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और उसे गहनों पर रगड़ें। थोड़ी देर ऐसा करने के बाग उसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके गहने चमक उठेंगे।

विज्ञापन
5 tips for care jewellery washing
गहनों की सफाई - फोटो : सोशल मीडिया

नमक
गहनों की सफाई के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिक्स करें। इस मिश्रण में गहनों को थोड़ी देर के लिए भिगोकर रखें। अब टूथब्रश की मदद से गहनों को साफ करें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed