एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने शेयर की अपनी प्रेग्नेंसी लुक की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
इन दिनों एकट्रेस किश्वर मर्चेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी को इंजॉय करते हुए दिख रही हैं। बेबी बंप लिए इन तस्वीरों में किश्वर काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां बनना काफी कठिन कार्य है। एक तरफ नई जिंदगी के आने से मां काफी खुश होती है। वहीं दूसरी तरफ उसको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शरीर का पूरा फिगर बदल जाता है, जिसे लेकर महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। आम महिलाओं के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी प्रेग्नेंसी के बाद अपने फिगर को लेकर चिंतित रहती हैं। गौरतलब बात है कि वे लोग प्रेग्नेंसी में भी अपने बॉडी फिगर का बैलेंस बनाकर रखती हैं। वे कोई ना कोई ऐसा तरीका इजाद कर लेती हैं, जिससे उनका फैशन और बॉडी फिगर जरा भी नहीं बदलता। वे अपने प्रेग्नेंसी को फैशन और स्टाइल के साथ बहुत ही खूबसूरत ढंग से कैरी करती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी को इंजॉय करते हुए दिख रही हैं। बेबी बंप लिए इन तस्वीरों में किश्वर काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
किश्वर मर्चेंट ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में वे काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप उनके बेबी बंप को देख सकते हैं। इस बेबी बंप के साथ किश्वर काफी गोर्जियस दिख रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा है। इसके अलावा उन्होंने एक लॉन्ग जैकेट को भी पहन रखा है।
देखिए तस्वीरें
अगर आप भी किश्वर की तरह प्रेग्नेंसी के समय में खुद को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो उनका यह स्टाइल कैरी कर सकती हैं। अगर क्रॉप टॉप या फिर लूज शॉर्ट्स पहनने में कोई परेशानी है, तो आपको मैक्सी ट्राई करनी चाहिए।
इसे पहनने से आपको प्रेग्नेंसी के दौरान आराम महसूस होगा साथ ही आपकी स्टाइल और पर्सनैलिटी भी दिखने में अच्छी लगेगी। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान जो भी कपड़े पहने वह आपके साइज से दो नंबर बड़े हों। अगर आपको छोटा साइज आता है तो लार्ज या एक्स्ट्रा लार्ज को पहनें।